BharatPe: अशनीर ग्रोवर ने भारतपे के बॉस पर साधा निशाना, सोशल मीडिया कमेंट डिसेबल करने के फैसले पर उठाया सवाल

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 15 May 2023 04:01 PM IST
सार

अशनीर ने रजनीश की आलोचना करते हुए कहा कि भारत में BharatPe एकमात्र ऐसी कंपनी है जिसने 15 महीनों से ट्विटर लिंक्डइन इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर अपने कमेंट सेक्शन को बंद कर रखा है।

विज्ञापन
Ashneer Grover criticizes BharatPe and rajnish kumar decision to disable social media comments
अशनीर ग्रोवर - फोटो : instagram/ashneer.grover

    विस्तार

    भारतपे के को-फाउंडर और पूर्व सीईओ अशनीर ग्रोवर ने BharatPe के चेयरमैन रजनीश कुमार पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने कंपनी के सोशल मीडिया कमेंट डिसेबल करने के फैसले पर सवाल उठाया है। अशनीर ने रजनीश की आलोचना करते हुए कहा कि भारत में BharatPe एकमात्र ऐसी कंपनी है जिसने 15 महीनों से ट्विटर लिंक्डइन इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर अपने कमेंट सेक्शन को बंद कर रखा है।

    ट्विटर पर भड़के ग्रोवर

    अशनीर ग्रोवर ने ट्विटर पर अपनी पोस्ट में BharatPe के चेयरमैन रजनीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा," भारतपे खास है! रजनीश कुमार के तहत इसका मैनेजमेंट एक क्लास एक्ट है (प्रबंधन केस स्टडी बन जाएगा)। भारत में 106 यूनिकॉर्न हैं। लेकिन भारतपे एकमात्र ऐसा प्लेटफार्म है, जिसने 15 महीनों से ट्विटर लिंक्डइन, इंस्टाग्राम जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने कमेंट सेक्शन को डिसेबल कर दिया है। मेरे जाने के बाद (1 मार्च 2022) से सोशल मीडिया बंद करने वाला यह दुनिया का इकलौता फिनटेक या स्टार्टअप है। ऐसा कौन करता है भाई? मूल रूप से धंधे की लगी हुई है - लेकिन निवेशक, जनता की आवाज और जमीनी हकीकत को दवा रहे हैं।"

    विज्ञापन
    BharatPe: अशनीर ग्रोवर ने भारतपे के बॉस पर साधा निशाना, सोशल मीडिया कमेंट डिसेबल करने के फैसले पर उठाया सवाल

    एक साल पहले ग्रोवर को कंपनी ने किया था बर्खास्त

    पिछले छह महीनों के दौरान अशनीर ग्रोवर का नाम पांच मुकदमों में शामिल रहा है। जनवरी 2022 में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद से वह भारतपे के साथ कानूनी लड़ाई में उलझे हुए हैं। ग्रोवर को पिछले साल मार्च में कंपनी से बर्खास्त किया गया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    दिसंबर 2022 में दिल्ली स्थित फिनटेक यूनिकॉर्न ने ग्रोवर और उनके परिवार के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में एक आपराधिक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें 81.28 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, विश्वास का आपराधिक उल्लंघन, साजिश, धोखाधड़ी, जालसाजी और सबूत नष्ट करने का आरोप लगाया गया था। बता दें कि हाल ही में अशनीर के पिता अशोक ग्रोवर का निधन हो गया था। अशनीर ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें