Samsung Galaxy S23 का लाइम कलर वेरियंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 16 May 2023 09:07 AM IST
सार

Samsung Galaxy S23 में 6.1 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और इसके साथ HDR10+ का भी सपोर्ट है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन मिलती है। डिस्प्ले के साथ 425 पीपीआई का सपोर्ट है। गैलेक्सी एस 23 के साथ एंड्रॉयड 13 आधारित One UI 5.1 मिलता है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy S23 in New Lime Colour Launched in India Price and Specification
Samsung Galaxy S23 Lime - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Samsung Galaxy S23 को इस साल की शुरुआत में Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च किया गया था। अब Samsung Galaxy S23 (रिव्यू) को नए लाइम कलर वेरियंट में पेश किया गया है। इससे पहले यह फोन क्रीम, ग्रीन, लावेंडर और फैंटम ब्लैक कलर में उपलब्ध था। Samsung Galaxy S23 में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर है। इसके अलावा Samsung Galaxy S23 में 6.1 इंच की डायनेमिक एमोलेड डिस्प्ले है।

    Galaxy S23 Lime को दो स्टोरेज में पेश किया गया है। इसके 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 74,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 79,999 रुपये है। इस फोन के साथ 8,000 रुपये तक का बोनस मिलेगा जिसमें 5,000 बैंक ट्रांजेक्शन ऑफर भी शामिल है।

    विज्ञापन

    गैलेक्सी एस 23 में 6.1 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और इसके साथ HDR10+ का भी सपोर्ट है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन मिलती है। डिस्प्ले के साथ 425 पीपीआई का सपोर्ट है। गैलेक्सी एस 23 के साथ एंड्रॉयड 13 आधारित One UI 5.1 मिलता है। वहीं फोन में 8 जीबी तक LPDDR5X रैम और 256 जीबी तक UFS 4.0 की स्टोरेज मिलती है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है, जिसे खासतौर पर गैलेक्सी एस 23 सीरीज के लिए कस्टमाइज किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी एस 23 के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस मिलता है। फोन में सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। रियर कैमरे के साथ 8K और फ्रंट के साथ 4K वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें