अमर उजाला
Mon, 15 May 2023
सरकार इस हफ्ते एक ट्रैकिंग सिस्टम शुरू करने जा रही है। जिसकी मदद से गायब या चोरी हो चुके मोबाइल फोन को ट्रैक किया जा सकेगा।
सिस्टम की मदद से फोन को खोजने के साथ उसका दुरुपयोग रोकने के लिए उसे ब्लॉक भी किया जा सकता है।
इसके लिए सरकार नई ट्रैकिंग प्रणाली सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) शुरू कर रही है।
इस सिस्टम को सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) की तकनीकी शाखा ने डेवलप किया है।
इस स्पेशल सिस्टम को दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तर-पूर्वी दूरसंचार सर्किल में टेस्ट किया गया है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें