OpenAI: ओपनएआई ने लॉन्च किए दो मिनी एआई मॉडल, जानें इनके फायदे
ये मॉडल अब ऐसी कई मुश्किल चीजें भी कर सकते हैं, जैसे उल्टा रखा हुआ नोटबुक पढ़ना, धुंधले या दूर से दिख रहे बोर्ड का टेक्स्ट पढ़ना, बड़ी लिस्ट में से किसी खास सवाल को पहचानना, बस की फोटो से टाइम टेबल निकालना, किसी पजल को हल करना।

विस्तार
OpenAI ने बुधवार को अपने दो नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल o3 और o4-Mini लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों मॉडल कंपनी के सबसे एडवांस्ड और रीजनिंग (सोच-विचार) पर फोकस्ड मॉडल हैं, जो विजुअल रीजनिंग की क्षमता के साथ आए हैं यानी अब ये मॉडल तस्वीरों को देखकर भी जटिल सवालों के सटीक जवाब सोच-समझकर दे सकते हैं। ये नए मॉडल, पुराने o1 और o3-Mini मॉडल्स के अपग्रेडेड वर्जन हैं और फिलहाल ये सुविधा ChatGPT के पेड सब्सक्राइबर्स Plus, Pro और Team यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी।
Visual Reasoning का मतलब है कि अब AI मॉडल सिर्फ टेक्स्ट नहीं, बल्कि इमेज को देखकर उसमें छुपी जानकारी भी समझ पाएंगे। OpenAI का कहना है कि o3 और o4-Mini मॉडल्स पहली बार इतने सक्षम हुए हैं कि वे ChatGPT के भीतर मौजूद हर टूल का ऑटोमैटिक इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे कि वेब सर्च, Python कोड रन करना, इमेज एनालिसिस, फाइल इंटरप्रिटेशन और इमेज जनरेशन।
ये मॉडल अब ऐसी कई मुश्किल चीजें भी कर सकते हैं, जैसे उल्टा रखा हुआ नोटबुक पढ़ना, धुंधले या दूर से दिख रहे बोर्ड का टेक्स्ट पढ़ना, बड़ी लिस्ट में से किसी खास सवाल को पहचानना, बस की फोटो से टाइम टेबल निकालना, किसी पजल को हल करना।
- Instagram: इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया नया ब्लेंड फीचर, यूजर्स को होंगे ये फायदे
- Android: एंड्रॉयड में आ रहा नया फीचर, इतने दिनों बाद अपने आप री-स्टार्ट होगा फोन
- Apple Watch: एपल वॉच में आया बड़ा फीचर, फिटनेस के शौकीनों के लिए है तोहफा
- Smartphone Shipments: पहली तिमाही में 1.5% की बढ़ोतरी, सैमसंग और एपल टॉप पर बरकरार