Apple Watch: एपल वॉच में आया बड़ा फीचर, फिटनेस के शौकीनों के लिए है तोहफा
एपल वॉच की एक्टिविटी एप आपके दैनिक मूवमेंट और फिटनेस गोल्स को ट्रैक करने के लिए तीन रिंग्स दिखाती है। वहीं, आईफोन पर मौजूद Fitness एप यूजर्स को उनके एक्टिविटी प्रोग्रेस का विस्तृत विश्लेषण, ट्रेंड्स और अर्जित अवॉर्ड्स के साथ दिखाती है।

विस्तार
एपल वॉच के लोकप्रिय Activity Rings के 10 साल पूरे होने पर कंपनी ने एक खास ग्लोबल फिटनेस चैलेंज लॉन्च किया है। इस मौके पर जो यूजर्स 24 अप्रैल के दिन अपनी सभी तीन रिंग्स Move, Exercise और Stand पूरी तरह क्लोज करेंगे, उन्हें एक लिमिटेड-एडिशन "Global Close Your Rings Day" अवॉर्ड मिलेगा। इसके साथ ही यूजर्स को 10 एनिमेटेड स्टिकर्स और एक विशेष डिजिटल बैज भी मैसेज एप में इनाम स्वरूप मिलेगा।
इतना ही नहीं, एपल ने इस एनिवर्सरी अवॉर्ड से प्रेरित एक फिजिकल पिन भी लॉन्च किया है। यह खास पिन दुनियाभर के एपल स्टोर्स में 24 अप्रैल से उपलब्ध होगी, लेकिन स्टॉक सीमित रहेगा, इसलिए पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर ही यह मिलेगा। एपल वॉच की एक्टिविटी एप आपके दैनिक मूवमेंट और फिटनेस गोल्स को ट्रैक करने के लिए तीन रिंग्स दिखाती है। वहीं, आईफोन पर मौजूद Fitness एप यूजर्स को उनके एक्टिविटी प्रोग्रेस का विस्तृत विश्लेषण, ट्रेंड्स और अर्जित अवॉर्ड्स के साथ दिखाती है।
पिछले एक दशक में एपल की एक्टिविटी न केवल फिटनेस ट्रैकिंग का जरिया बनीं, बल्कि यूजर्स के स्वास्थ्य और जीवनशैली के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई। इस माइलस्टोन के मौके पर एपल ने अपनी हार्ट एंड मूवमेंट स्टडी की कुछ महत्वपूर्ण बातें साझा कीं, जिसमें 1.4 लाख से ज्यादा प्रतिभागियों के डेटा का विश्लेषण किया गया।
- Smartphone Shipments: पहली तिमाही में 1.5% की बढ़ोतरी, सैमसंग और एपल टॉप पर बरकरार
- Google Photos: अब गूगल फोटोज में भी मिलेगा Gemini का सपोर्ट, हो रही है टेस्टिंग
- OpenAI: एलन मस्क से दो-दो हाथ करने की तैयारी में सैम ऑल्टमैन, लॉन्च करेंगे यह नया एप
- DoT: टेलीकॉम कंपनियों को सरकार ने लगाई फटकार, कहा- क्यों नहीं लागू हो रहा कॉल आईडी सिस्टम?