Instagram: इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया नया ब्लेंड फीचर, यूजर्स को होंगे ये फायदे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 18 Apr 2025 10:18 AM IST
सार

कोई भी Reel जब DM के जरिए साझा की जाती है, तो वह Blend फीड में अपने-आप अपडेट हो जाती है। Blend में हर Reel के साथ यह भी बताया जाएगा कि यह Reel किसके लिए सजेस्ट की गई है। यूजर Reels देखते समय नीचे दिए गए मैसेज बार से चैट कर सकते हैं या सीधे इमोजी के साथ रिएक्ट भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Instagram Blend Feature With Personalised Content Suggestions launched
Instagram Blend - फोटो : Instagram

    विस्तार

    इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और दिलचस्प फीचर ‘Blend’ लॉन्च करना शुरू कर दिया है। इस फीचर के जरिए अब यूजर्स अपने दोस्तों के साथ एक प्राइवेट और कस्टमाइज्ड Reels फीड शेयर कर सकते हैं।

    Instagram का कहना है कि यह फीचर बिल्कुल डायरेक्ट मैसेज (DM) की तरह निजी है। यूजर अपने किसी दोस्त को ‘Blend’ में इनवाइट कर सकते हैं। जैसे ही आपका दोस्त इस इनवाइट को स्वीकार करता है, इंस्टाग्राम का एल्गोरिद्म आप दोनों के लिए खास Reels सजेस्ट करने लगता है। यह सुझाव पूरी तरह से पर्सनलाइज्ड होते हैं, यानी आपके और आपके दोस्त की Instagram एक्टिविटी के आधार पर ही Reels की लिस्ट तैयार होती है।

    विज्ञापन

    Instagram का यह 'Blend' फीचर एक इनवाइट-ओनली सुविधा है। इसका मतलब है कि इसमें शामिल होने के लिए आपको किसी दोस्त से इनविटेशन भेजना या प्राप्त करना होगा। जैसे ही दोनों यूजर इस Blend में शामिल होते हैं, कोई भी Reel जब DM के जरिए साझा की जाती है, तो वह Blend फीड में अपने-आप अपडेट हो जाती है। Blend में हर Reel के साथ यह भी बताया जाएगा कि यह Reel किसके लिए सजेस्ट की गई है। यूजर Reels देखते समय नीचे दिए गए मैसेज बार से चैट कर सकते हैं या सीधे इमोजी के साथ रिएक्ट भी कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें