Online Scam: एक गलती से महिला ने गंवाए 6.9 लाख रुपये, फेक बिजली बिल से हुआ साइबर फ्रॉड
महिला को एक मैसेज मिला था कि उनके घर के बिजली बिल का भुगतान नहीं किया गया है। अगर बिल का भुगतान नहीं किया गया तो बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।

विस्तार
सोशल मीडिया और डिजिटल पेमेंट के दौर में साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन स्कैम (Online scam) के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कभी फ्री गिफ्ट के नाम पर तो कभी 5G नेटवर्क एक्टिवेट कराने के नाम पर स्कैमर्स लोगों को फ्रॉड का शिकार बना रहे हैं। ये स्कैम लाखों में होते हैं। यानी एक गलती से लोगों की जीवन भर की कमाई साफ हो जाती है। अब एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें एक महिला को फेक बिजली बिल का झांसा देकर साइबर फ्रॉड का शिकार बनाया गया है। महिला के साथ 6.9 लाख रुपये का स्कैम किया गया है। चलिए जानते हैं पूरा मामला
मुंबई की एक 65 वर्षीय महिला के साथ 6,91,859 रुपये की साइबर धोखाधड़ी हुई है। बकाया बिजली बिल के फर्जी मैसेज का जवाब देने के बाद महिला के साथ धोखाधड़ी हुई। मुंबई के अंधेरी इलाके में रहने वाली पीड़िता को उसके पति के फोन पर एक मैसेज मिला जिसमें बिजली बिल का भुगतान नहीं किया गया था। इसमें आगे कहा गया है कि अगर बिल का भुगतान नहीं किया गया तो बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।
मैसेज में एक फोन नंबर भी दिया गया था। पीड़िता ने बताए गए नंबर पर फोन किया। इसके बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल उठाया और खुद को अडानी बिजली कार्यालय के कर्मचारी बताया और मदद के नाम पर महिला से 'टीम व्यूअर क्विक सपोर्ट' एप डाउनलोड करने को कहा।
थोड़ी देर बाद महिला को बैंक से लेनदेन के तीन मैसेज मिले। महिला के अकाउंट से 4,62,959, रुपये, 1,39,900 रुपये और 89,000 रुपये के लेनदेन किए गए थे। स्कैमर्स ने महिला के अकाउंट से कुल 6,91,859 रुपये उड़ा दिए थे।
एसबीआई फ्रॉड मैनेजमेंट टीम ने महिला से संपर्क किया और हाल के लेन-देन के बारे में पूछा जिस पर उसने अपनी तरफ से लेन-देन से इनकार किया गया। जिसके बाद महिला ने अपनी बेटी के साथ अंधेरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 420,66(सी) व 66(डी) के तहत मामला दर्ज किया है।
- Vu ने लॉन्च किया कम कीमत वाला प्रीमियम स्मार्ट टीवी, 43 इंच और 55 इंच स्क्रीन के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स
- भारत में लॉन्च हुआ कम कीमत में दमदार फीचर्स वाला फोन, इसमें है 32MP सेल्फी कैमरा और बड़ी डिस्प्ले
- Jio Cricket plan: क्रिकेट के दीवानों के लिए जियो लाया नया रिचार्ज प्लान, डेली 3GB डाटा के साथ मिलेंगे ये फायदे
- 256GB स्टोरेज और एमोलेड डिस्प्ले वाला फोन, कीमत इतनी कम