Jio Cricket plan: क्रिकेट के दीवानों के लिए जियो लाया नया रिचार्ज प्लान, डेली 3GB डाटा के साथ मिलेंगे ये फायदे

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 23 Mar 2023 08:06 PM IST
सार

Jio Cricket plan के साथ रोजाना 3 जीबी डाटा और फ्री डाटा वाउचर का लाभ मिलेगा। इन प्लान की शुरुआती कीमत 219 रुपये है। प्लान के साथ कंपनी अनलिमिटेड कॉल्स और अन्य सुविधाएं भी दे रही है।

विज्ञापन
Jio launch new Cricket Plans offer 3gb data and extra data for uninterrupted Ipl streaming
Jio Cricket plan - फोटो : अमर उजाला

    टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने क्रिकेट के दीवानों के लिए नए क्रिकेट प्लान की घोषणा कर दी है। इन प्लान को इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2023 को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। प्लान के साथ रोजाना 3 जीबी डाटा और फ्री डाटा वाउचर का लाभ मिलेगा। इन प्लान की शुरुआती कीमत 219 रुपये है। इन प्लान के साथ कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग और अन्य सुविधाएं भी दे रही है। कंपनी इन प्लान को कल यानी 24 मार्च 2023 से उपलब्ध करा रही है।

    Jio Cricket plan
    Jio Cricket plan - फोटो : अमर उजाला

    जियो का 219 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान

    जियो के 219 रुपये वाले प्लान के साथ यूजर्स को रोजाना 3 जीबी डाटा का लाभ मिलता है। प्लान के साथ 14 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 25 रुपये का फ्री वाउचर भी मिलेगा। प्लान के साथ मिलने वाले फ्री वाउचर से यूजर 2 जीबी एक्स्ट्रा डाटा भी ले सकेंगे।

    जियो रिचार्ज प्लान
    जियो रिचार्ज प्लान - फोटो : istock

    जियो का 399 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान

    जियो के इस प्लान के साथ भी रोजाना 3 जीबी डाटा का लाभ मिलता है। 399 रुपये प्लान में आपको पूरे 28 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और 3 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाता है। प्लान के साथ आपको 61 रुपये का फ्री वाउचर मिलेगा, जिससे आप 6 जीबी डाटा को एड कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें