भारत में लॉन्च हुआ कम कीमत में दमदार फीचर्स वाला फोन, इसमें है 32MP सेल्फी कैमरा और बड़ी डिस्प्ले
Tecno Spark 10 Pro को भारत में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर और 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस किया गया है। फोन के साथ 6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले और 5,000mAh की बैटरी का सपोर्ट मिलता है।

विस्तार
टेक्नो ने गुरुवार को भारत में अपने नए किफायती फोन Tecno Spark 10 Pro को लॉन्च कर दिया है। Tecno Spark 10 Pro को इस साल फरवरी में MWC 2023 में पेश किया गया था और इस महीने की शुरुआत में इसे ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। इस फोन को भारत में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर और 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस किया गया है। फोन के साथ 6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले और 5,000mAh की बैटरी का सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में...
टेक्नो के नए फोन को एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है। फोन तीन कलर ऑप्शन लूनर एक्लिप्स, पर्ल व्हाइट और स्टारी ब्लैक में आता है। फोन के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,499 रुपये है। फोन भारत में 24 मार्च से सभी पार्टनर स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Tecno Spark 10 Pro में एंड्रॉयड 13 आधारित HiOS 12.6 आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिलता है। फोन में 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 270Hz टच सैंपलिंग रेट और (2460 x 1080 पिक्सल) के साथ आता है। फोन में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर और 8 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ 8 जीबी तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है। फोन में 128GB तक UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है।