Vu ने लॉन्च किया कम कीमत वाला प्रीमियम स्मार्ट टीवी, 43 इंच और 55 इंच स्क्रीन के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स
Vu premium Smart TV 2023 edition: व्यू प्रीमियम स्मार्ट टीवी को दो साइज ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें 43 और 55 इंच का आईपीएस पैनल मिलता है। टीवी में डॉल्बी ऑडियो के साथ 50 वाट का बिल्ट इन साउंडबार दिया गया है।

विस्तार
स्मार्ट टीवी निर्माता कंपनी Vu ने भारत में अपनी नई प्रीमियम स्मार्ट टीवी (Vu premium Smart TV 2023 edition) को लॉन्च कर दिया है। नई प्रीमियम स्मार्ट टीवी को 43 इंच और 55 इंच स्क्रीन वेरियंट में पेश किया गया है। व्यू प्रीमियम टीवी के 2023 एडिशन को साफ तस्वीरों के लिए ए+ ग्रेड 400 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आईपीएस पैनल जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है। चलिए जानते हैं टीवी की कीमत और फीचर्स के बारे में...
Vu premium Smart TV 2023 edition की कीमत
व्यू प्रीमियम स्मार्ट टीवी के लेटेस्ट मॉडल को 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। 43 इंच का व्यू प्रीमियम टीवी 2023 एडिशन 23,999 रुपये के शुरुआती दाम में उपलब्ध होगा। वहीं 55 इंच के टीवी की कीमत 32,999 रुपये रखी गई है। इन टीवी को देश भर के रिटेल स्टोर्स के अलावा अमेजन, फ्लिपकार्ट Vutvs.com से खरीदा जा सकेगा।
Vu premium Smart TV 2023 edition के फीचर्स
व्यू प्रीमियम स्मार्ट टीवी को दो साइज ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें 43 और 55 इंच का आईपीएस पैनल मिलता है। कंपनी के अनुसार, टीवी को ए+ ग्रेड के 400 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। इस टीवी में डॉल्बी ऑडियो के साथ 50 वाट का बिल्ट इन साउंडबार दिया गया है। इसको लेकर कंपनी का दावा है कि यूजर्स को इसके साथ बेहतरीन आवाज मिलती है और उन्हे टीवी में किसी भी तरह के अतिरिक्त स्पीकर जोड़ने की परेशानी नहीं झेलनी पडेगी।
टीवी नए गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस है। टीवी के साथ मिलने वाले रिमोट में वॉयस असिस्टेंट की सुविधा मिलती है। यूजर्स अपनी आवाज से टीवी को कंट्रोल कर सकेंगे। कंपनी के अनुसार, टीवी को ट्रेडिंग लोगोमानिया से प्रेरित बेजेल से डिजाइन किया गया है, जिससे यह दर्शकों के लिए और भी आकर्षक बन जाता है।