Online Fraud: पुलिस के नाम से चल रहे टेलीग्राम चैनल, महिला को लगाया 3.5 लाख रुपये का चूना

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 29 Jan 2024 12:44 PM IST
सार

अब इन ऑनलाइन ठगों ने पुलिस के नाम पर ही चूना लगाना शुरू कर दिया है। मुंबई पुलिस ने एक नए तरह के स्कैम का भंडाफोड़ किया है। रिपोर्ट के मुताबिक तमाम पुलिस स्टेशन के नाम पर टेलीग्राम चैनल बनाकर लोगों के साथ ठगी की जा रही है।

विज्ञापन
Mumbai Police cyber cell discovers new trend of cyber fraud all you need to know is here in hindi
hacker - फोटो : Hacker Noon

    विस्तार

    मुंबई की साइबर सेल पुलिस ने ठगी के एक नए तरीके का खुलासा किया है। अभी तक ये ठग लोगों को लालच देकर ठगी कर रहे थे लेकिन अब इन ऑनलाइन ठगों ने पुलिस के नाम पर ही चूना लगाना शुरू कर दिया है। मुंबई पुलिस ने एक नए तरह के स्कैम का भंडाफोड़ किया है। रिपोर्ट के मुताबिक तमाम पुलिस स्टेशन के नाम पर टेलीग्राम चैनल बनाकर लोगों के साथ ठगी की जा रही है।

    पुलिस के मुताबिक साइबर ठग पुलिस स्टेशन के नाम से टेलीग्राम ग्रुप और चैनल बना रहे हैं। उसके बाद लोगों को मैसेज करके झूठे केस में फंसा रहे हैं और पैसे ट्रांसफर करवा रहे हैं। मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में इसी तरह का एक मामला दर्ज हुआ है जिसमें एक 70 साल के महिला से फर्जी केस के मामले में 3.5 लाख रुपये की ठगी हुई है।

    विज्ञापन

    पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक 70 साल के एक महिला के पास एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले शख्स ने बताया कि वह लखनऊ कस्टम विभाग से बोल रहा है। कॉल करने वाले ने बताया कि लखनऊ कस्टम विभाग में उनके नाम से एक पार्सल आया है जिस कुछ कपड़े, एक लैपटॉप, 20 पासपोर्ट और 150 ग्राम मेफेड्रोन (ड्रग्स) मिला है। यह पार्सल म्यांमार से आया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें