Chat Backup: WhatsApp ने कर शुरू किया खेल, चैट बैकअप के लिए लेने लगा पैसे
मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp ने आखिरकार फ्री चैट बैकअप को खत्म कर दिया है। अब WhatsApp यूजर्स को चैट बैकअप के लिए पैसे देने होंगे। WhatsApp ने इसकी शुरुआत बीटा यूजर्स के साथ की है, हालांकि इसकी चर्चा पिछले साल से ही थी।

विस्तार

दरअसल WhatsApp ने बैकअप के लिए अब यूजर्स के गूगल ड्राइव का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। पहले भी गूगल ड्राइव का ही इस्तेमाल होता था लेकिन यह चैट बैकअप के लिए यह अनलिमिटेड था लेकिन अब चैट बैकअप के लिए स्टोरेज गूगल ड्राइव वाली ही इस्तेमाल होगी यानी जीमेल अकाउंट के साथ मिलने वाली 15 जीबी स्टोरेज में ही आपको अपने गूगल फोटोज, ड्राइव और WhatsApp चैट बैकअप का काम चलाना होगा। यदि आपके जीमेल अकाउंट के साथ स्टोरेज कम है और WhatsApp चैट भी ज्यादा है तो आपको स्टोरेज के लिए पैसे खरीदने होंगे। आपको गूगल का गूगल वन प्लान लेना होगा।
WhatsApp को अब मेटा की ओर से इसके लिए नोटिफिकेशन भी मिल रहा है। नोटिफिकेशन में लिखा “अपनी चैट और मीडिया को गूगल अकाउंट की स्टोरेज में बैकअप लें। नए फोन में व्हाट्सएप इंस्टॉल करने के बाद इसे आप रीस्टोर कर पाएंगे।” यह नोटिफिकेशन फिलहाल एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.24.3.21 पर मिल रहा है। गूगल ड्राइव स्टोरेज में भी जाकर आप स्टोरेज को मैनेज कर सकते हैं।