काम की बात: पसंद नहीं आ रही है आधार कार्ड की फोटो? ऐसे बदलवाएं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 27 Jan 2024 04:45 PM IST
सार

अब भी आप अपने आधार कार्ड की फोटो बदलवा सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको आधार सेंटर पर जाना होगा। दरअसल बायोमैट्रिक अपडेट अब सिर्फ आधार सेंटर से ही हो सकता है।

विज्ञापन
How to update Aadhaar card photo online: Step-by-step guide in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    विस्तार

    यदि आपको भी अपने आधार कार्ड की फोटो पसंद नहीं है तो आप उसे बदलवा सकते हैं। पहले यह सुविधा खुद के लिए थी यानी आधार कार्ड होल्डर भी अपने आधार की फोटो बदल सकते थे लेकिन अब यह काम थोड़ा मुश्किल हो गया है। अब भी आप अपने आधार कार्ड की फोटो बदलवा सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको आधार सेंटर पर जाना होगा। दरअसल बायोमैट्रिक अपडेट अब सिर्फ आधार सेंटर से ही हो सकता है।

    1. अपने फोन या लैपटॉप से appointments.uidai.gov.in पर जाएं।
    2. अब पिन कोड की मदद से अपने नजदीकी आधार सेंटर के बारे में पता लगाएं।
    3. अब उस सेंटर के लिए आधार बायोमैट्रिक के लिए अप्वाइंटमेंट लें।
    4. उसके बाद सेंटर पर जाकर आप अपने आधार में फोटो बदलवा सकते हैं।
    5. फोटो बदलवाने के लिए आपको 100 रुपये देने होंगे।
    6. इसके बदले आपको स्लिप भी मिलेगी जिस पर अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) होगा जिसकी मदद से आप अपने आवेदन को ट्रैक कर सकते हैं।
    7. आधार में फोटो अपडेट में अधिकतम 90 दिनों तक का वक्त लग सकता है।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें