काम की बात: बड़े काम के हैं व्हाट्सएप के ये फीचर्स, आपको जरूर मालूम होने चाहिए

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sun, 28 Jan 2024 10:49 AM IST
सार

आप में से भी सभी लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहे होंगे, लेकिन कई सारे ऐसे फीचर्स होंगे जिन्हें आप नहीं जानते होंगे। आज हम आपको व्हाट्सएप के कुछ टॉप और काम के फीचर्स के बारे में बताएंगे।

विज्ञापन
BEST Whatsapp Features to Improve Your User Experience Full Details
WhatsApp - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आज व्हाट्सएप दुनिया का सबसे बड़ा मैसेजिंग एप है। दुनिया में 2 अरब से अधिक लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। आप में से भी सभी लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहे होंगे, लेकिन कई सारे ऐसे फीचर्स होंगे जिन्हें आप नहीं जानते होंगे। आज हम आपको व्हाट्सएप के कुछ टॉप और काम के फीचर्स के बारे में बताएंगे।

    यदि आप दिन भर व्हाट्सएप की टिक-टिक से बचना चाहते हैं तो आपको हमेशा व्हाट्सएप ग्रुप को साइलेंट मोड में रखना चाहिए। इसके लिए आपको ग्रुप पर टैप करना है और आप 8 घंटे, एक हफ्ता या फिर हमेशा के लिए ग्रुप को म्यूट कर सकते हैं। ऐसा करने से आप बार-बार व्हाट्सएप चैट को ओपन नहीं करेंगे और आपको टिक-टिक से भी छुटकारा मिल जाएगा। आप बाद में एक साथ इन मैसेज को देख सकते हैं।

    विज्ञापन

    आप व्हाट्सएप में मीडिया (फोटो, वीडियो, ऑडियो आदि) डाउनलोड करने के लिए विभिन्न ऑप्शन कस्टमाइज कर सकते हैं, जैसे कि आप केवल वाईफाई पर डाउनलोड कर सकते हैं या स्वतंत्र रूप से चुन सकते हैं कि किस तरह की मीडिया आपके फोन में डाउनलोड होनी चाहिए। यह आपका समय और डाटा की बचत कर सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें