Trading Scam: ट्रेडिंग के लिए ऑनलाइन बनाया अकाउंट, कंपनी निकली फर्जी, खाते से निकले 2.5 करोड़

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 20 Jun 2024 03:27 PM IST
सार

ग्रुप के जरिए शख्स द्वारा एक अमेरिकन कंपनी के शेयर खरीदवाए गए। पीड़ित को एक वेबसाइट का लिंक भी दिया गया और वेबसाइट पर एक फॉर्म भी भरवाया गया। एक वर्चुअल अकाउंट भी खोला गया।

विज्ञापन
Mumbai man creates online share trading account with fake American company Losse Rs 2.56 crore
hacker - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    कई सारे स्कैम के साथ भारत में ट्रेडिंग स्कैम भी तेजी से फैल रहा है। आए दिन लोग इसके शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला मुंबई का है जहां 60 वर्षीय शख्स इस ट्रैडिंग स्कैम का शिकार हुआ है। इस स्कैम में शख्स को 2.56 करोड़ रुपये का चूना लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक शख्स को मोटे रिटर्न के वादे के साथ किसी ने व्हाट्सएप पर मैसेज किया था और उसी चैट के साथ यह पूरा खेल शुरू हुआ।

    रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित शख्स ने "KK (Fortune Center)" नाम के एक ग्रुप को पिछले साल दिसंबर में ज्वाइन किया था। इस ग्रुप में अकाउंट ओपनिंग मैनेजर चमन सिंह, नीता सिंघानिया समेत कई लोग एडमिन थे। ग्रुप के जरिए शख्स द्वारा एक अमेरिकन कंपनी के शेयर खरीदवाए गए। पीड़ित को एक वेबसाइट का लिंक भी दिया गया और वेबसाइट पर एक फॉर्म भी भरवाया गया। एक वर्चुअल अकाउंट भी खोला गया।

    विज्ञापन

    फरवरी 2024 में पीड़ित ने 50,000 रुपये का निवेश किया जिसका मोटा प्रॉफिट वर्चुअल अकाउंट में दिखाया गया। पीड़ित ने प्रॉफिट को देखते हुए और पैसे निवेश किए। पीड़ित को ठगों ने फर्जी शेयर सर्टिफिकेट भी भेजे। इसके बाद कई अन्य अकाउंट भी पैसे ट्रांसफर करवाए गए और मोटे रिटर्न का वादा किया गया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें