India Post Scam: आप भी हो सकते हैं शिकार, सरकार ने दी चेतावनी, कहा- इस मैसेज से रहें दूर
लोगों से एड्रेस के बारे में 48 घंटों के अंदर जानकारी मांगी जा रही है। मैसेज में कहा जा रहा है कि साथ में दिए गए लिंक पर क्लिक करके एड्रेस अपडेट करें। इस लिंक के जरिए लोगों के फोन में मैलवेयर डाला जा रहा है।

विस्तार
देश में हर दिन अलग-अलग तरह के फ्रॉड हो रहे हैं। आमतौर पर लोगों को शिकार बनाने के लिए सरकारी संस्था के नाम का इस्तेमाल किया जाता है। नए स्कैम में भी यही हो रहा है। अब इंडिया पोस्ट के नाम पर ठगी हो रही है और कई लोग इसके शिकार भी हो चुके हैं। इंडिया पोस्ट के नाम से लोगों के पास एक मैसेज आ रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि उनका कोई पार्सल आया है। मैसेज के साथ एक वेब लिंक भी शेयर किया जा रहा है।
दरअसल इंडिया पोस्ट के नाम से लोगों के पास एक मैसेज भेजा जा रहा है। इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि उनका कोई पार्सल आया है और डिलीवरी के लिए एड्रेस की पुष्टि करनी होगी। मैसेज के साथ एक लिंक भी भेजा जा रहा है। लोगों से एड्रेस के बारे में 48 घंटों के अंदर जानकारी मांगी जा रही है।
मैसेज में कहा जा रहा है कि साथ में दिए गए लिंक पर क्लिक करके एड्रेस अपडेट करें। इस लिंक के जरिए लोगों के फोन में मैलवेयर डाला जा रहा है और उनकी निजी जानकारी ली जा रही है। इन डाटा के आधार पर लोगों के साथ फ्रॉड किया जा रहा है।
- Tech New: WhatsApp में आ रहा है एक शानदार फीचर, जल्द मिलेगा AR का सपोर्ट
- Parcel Scam: एक गलती और फंस जाएंगे आप, सरकार ने लोगों से की यह अपील, बताए पार्सल स्कैम से बचने के तरीके
- ठगों पर बड़ी कार्रवाई: 30 हजार मोबाइल नंबर होंगे बंद, बिजली बिल KYC स्कैम में थे शामिल
- Work From Home Job: गूगल मैप्स पर रेटिंग और पैसे की लालच, ठगों के झांसे में आए संदीप, डूबे 20 लाख