Parcel Scam: एक गलती और फंस जाएंगे आप, सरकार ने लोगों से की यह अपील, बताए पार्सल स्कैम से बचने के तरीके

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 20 Jun 2024 11:04 AM IST
सार

भारत में पार्सल स्कैम बहुत ही तेजी से फैल रहा है। पार्सल स्कैम के तहत अभी तक हजारों लोगों को निशाना बनाया गया है और करोड़ों रुपये की ठगी हुई है। आइए इसे समझते हैं और बचने के तरीके भी जानते हैं...

what is Parcel Scam and to be tackel them Govt Urges Citizens To Report Suspected Calls
Parcel Scam - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    भारत में कूरियर या पार्सल स्कैम जंगल की आग की तरह फैल रहा है। हर दिन किसी-ना-किसी को पार्सल स्कैम का शिकार बनाया जा रहा है। सरकार भी लगातार लोगों को इस स्कैम के बारे में आगाह कर रही है लेकिन कोई खास फायदा नजर नहीं आ रहा है। भारत में पार्सल स्कैम बहुत ही तेजी से फैल रहा है। पार्सल स्कैम के तहत अभी तक हजारों लोगों को निशाना बनाया गया है और करोड़ों रुपये की ठगी हुई है। आइए इसे समझते हैं और बचने के तरीके भी जानते हैं...

    भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) और दूरसंचार विभाग (DoT) भारत के बाहर से आने वाली स्पूफ कॉल को रोकने के लिए साझेदारी की है। इसके लिए माइक्रोसॉफ्ट से साझेदारी की गई है। पार्सल स्कैम के तहत कॉल अक्सर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों के नाम से आते हैं। हाल ही में सरकार ने माइक्रोसॉफ्ट की मदद से पार्सल स्कैम और डिजिटल अरेस्ट स्कैम में शामिल 1,000 से अधिक स्काईप आईडी को ब्लॉक किया है।

    पार्सल स्कैम एक नया तरह का स्कैम है। इसमें साइबर ठग लोगों को फोन करके कहते हैं कि वे एनसीबी, सीबीआई या कस्टम विभाग के अधिकारी बोल रहे हैं। ये ठग व्हाट्सएप डीपी में इन एजेंसियों के किसी अधिकारी की फोटो भी लगा लेते हैं ताकि लोगों को भरोसा हो जाए। उसके बाद ये लोगों से कहते हैं कि उनके नाम से सिम कार्ड, पासपोर्ट आदि बरामद हुए हैं और मनी लॉन्ड्रिंग भी की जा रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें