Tech New: WhatsApp में आ रहा है एक शानदार फीचर, जल्द मिलेगा AR का सपोर्ट
WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp एंड्रॉयड के बीटा वर्जन पर AR फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। जिस बीटा वर्जन पर टेस्टिंग हो रही है उसका वर्जन नंबर 2.24.13.14 है। बीटा वर्जन को गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

विस्तार
मेटा अपने WhatsApp के लिए एक नया फीचर जारी करने वाला है जिसके आने के बाद यूजर्स खुशी से झूम उठेंगे। खबर है कि WhatsApp में अब आग्युमेंट रियलिटी (AR) का सपोर्ट मिलेगा जो यूजर्स के एक्सपेरियंस को दोगुना कर देगा।
WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp एंड्रॉयड के बीटा वर्जन पर AR फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। जिस बीटा वर्जन पर टेस्टिंग हो रही है उसका वर्जन नंबर 2.24.13.14 है। बीटा वर्जन को गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
एआर का सपोर्ट आने के बाद यूजर्स वीडियो कॉलिंग के दौरान कई सारे फिल्टर्स और इफेक्ट्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है जिसमें AR इफेक्ट्स देखे जा सकते हैं।
- Parcel Scam: एक गलती और फंस जाएंगे आप, सरकार ने लोगों से की यह अपील, बताए पार्सल स्कैम से बचने के तरीके
- ठगों पर बड़ी कार्रवाई: 30 हजार मोबाइल नंबर होंगे बंद, बिजली बिल KYC स्कैम में थे शामिल
- Work From Home Job: गूगल मैप्स पर रेटिंग और पैसे की लालच, ठगों के झांसे में आए संदीप, डूबे 20 लाख
- साइबर स्कैम से बचना है तो Google पर न खोजें ये 5 चीजें