Jio ने 399 रुपये में लॉन्च किया धन धना धन प्लान, Netflix के साथ अमेजन प्राइम वीडियो भी फ्री

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 22 Sep 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
JIO ANNOUNCES JIOPOSTPAID PLUS POSTPAID DHAN DHANA DHAN, JIO DHAN DHANA DHAN
Jio PostPaid Plus - फोटो : amarujala

    रिलायंस जियो के धन धना धन ऑफर का इंतजार उसके लाखों ग्राहकों को रहता है। इस इंतजार को खत्म करते हुए जियो ने नया धन धना धन प्लान बाजार में उतार दिया है, हालांकि इस बार का जियो धन धना धन प्लान सिर्फ पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है। जियो के नए धन धना धन पोस्टपेड प्लान की शुरुआती कीमत 399 रुपये है। जियो के सभी धन धना धन पोस्टपेड प्लान में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और DISNEY+ HOTSTAR का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। आइए जानते हैं विस्तार से..

    Jio PostPaid Plus
    Jio PostPaid Plus - फोटो : amarujala

    399 रुपये का प्लान

    इस प्लान में 75 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इसमें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसमें 200 जीबी डाटा को रोलओवर किया जा सकेगा।

    Jio PostPaid Plus
    Jio PostPaid Plus - फोटो : amarujala

    599 रुपये का प्लान

    इस प्लान में 100 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इसमें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसमें 200 जीबी डाटा को रोलओवर किया जा सकेगा और फैमिली प्लान के साथ एक सिम कार्ड एक्स्ट्रा मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें