OnePlus Nord में आई बड़ी दिक्कत, अपने आप रिसेट हो रहा स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 22 Sep 2020 02:26 PM IST
सार

आपने आप रिसेट हो रहा OnePlus Nordकंपनी कर रही मामले की जांचखबर लिखे जाने तक फिक्स होने की रिपोर्ट नहीं

विज्ञापन
OnePlus Nord Problems in India Latest News: OnePlus Nord Users Report Random Factory Resets and Data Loss at foram
OnePlus Nord - फोटो : amarujala

    विस्तार

    OnePlus Nord वनप्लस का भारत में सबसे सस्ता और चर्चित स्मार्टफोन है। OnePlus Nord को भारत में मिडरेंज यूजर्स को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है। OnePlus Nord की बिक्री भी बड़े पैमाने पर हो रही है लेकिन चर्चा और बिक्री के बीच कुछ विवाद भी OnePlus Nord के साथ जुड़ गए हैं। कुछ दिन पहले ही कुछ यूजर्स ने शिकायत की थी कि OnePlus Nord की डिस्प्ले में क्लिच की दिक्कत हो रही है, वहीं अब OnePlus Nord अपने आप फैक्टी रिसेट हो रहा है।

    कई यूजर्स ने वनप्लस के फोरम पर इसे लेकर शिकायतें की हैं। यूजर्स का दावा है कि OnePlus Nord अपने आप फैक्ट्री रिसेट हो रहा है। इसके कारण फोन में मौजूद डाटा भी डिलीट हो रहे हैं। OnePlus Nord के कई यूजर्स ने लिखा है कि उनका फोन गर्म हो रहा था, फिर जैसे ही फोन को चेक किया गया तो पता चला कि अपने आप फैक्टी रिसेट हो रहा है।

    विज्ञापन

    कई यूजर्स ने फोन के हैंग होने और तेजी से बैटरी खत्म होने की भी शिकायत की है। यूजर्स का दावा है कि जो बैटरी पहले दिनभर का बैकअप देती थी, वही बैटरी अब महज 6-7 घंटे में खत्म हो जा रही है। 14 सितंबर को 1UP यजूर्स ने इस संबंध में फोरम पर पोस्ट किया है और कहा है कि अपने आप हुए फैक्ट्री रिसेट के कारण उनके फोन में मौजूद डाटा डिलीट हो गए हैं। कई यूजर्स ने इसी तरह की शिकायत की हैं, वहीं कंपनी ने कई यूजर्स से इसे लेकर संपर्क किया है, हालांकि अभी तक इस बग के कारण और फिक्स होने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि 14 अक्तूबर को OnePlus 8T भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। इससे पहले, उम्मीद की जा रही थी कि कंपनी इसे सितंबर के अंत या अक्तूबर की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। अमेजन इंडिया ने (Amazon) OnePlus 8T की माइक्रोसाइट भी बना दी है, जिसमें “coming soon” का टैग दिया गया है।

    वेबसाइट पर एक कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया है, जहां जीतने वाले यूजर को प्राइज में OnePlus 8T फोन देने की बात कही गई है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट OnePlus.in पर भी OnePlus 8T 5G का डेडिकेटेड वेबपेज बनाया गया है, जिसमें “coming soon” का टैग दिया गया है।

    इस स्मार्टफोन को लेकर पहले भी कई लीक रिपोर्ट्स आ चुकी हैं। OnePlus 8 की तुलना में OnePlus 8T में ज्यादा बड़े बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। हालांकि, नए स्मार्टफोन में रीडिजाइन कैमरा सेटअप के साथ 65W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें