Airtel, Jio और Vodafone के 300 रुपये से सस्ते इन प्लान्स में प्रतिदिन मिलेगा 2GB डाटा, उठाएं फ्री कॉलिंग का मजा

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजालाश्रीधर मिश्रा
Tue, 22 Sep 2020 02:40 PM IST
Customers will get 2GB data per day in these prepaid plans from Airtel, Jio and Vodafone that comes 300 rupees per month
सांकेतिक - फोटो : Unsplash

    अगर आप अपने स्मार्टफोन में ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, तो हमारी यह खबर आपके काम आ सकती है। दरअसल ज्यादा डाटा का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए Airtel, Jio और Vodafone Idea के कई शानदार प्लान्स उपलब्ध हैं। ऐसे में आज हम आपको उन तीन प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें आपको प्रति दिन 2GB हाई स्पीड डाटा इस्तेमाल करने को मिलेगा। इन प्लान्स की कीमत 249 रुपये प्रति माह से शुरू होती है, जो 299 रुपये प्रति माह तक जाती है। तो डालते हैं एक नजर इन प्लान्स पर।

    इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में कुल 56 GB का डाटा मिलता है, जहां ग्राहक प्रति दिन 2GB डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक हर रोज 100 एसएमएस भी कर सकते हैं। 249 रुपये प्लान में जियो से जियो अनलिमिटेड कॉलिंग करने को मिलती है। वहीं, जियो से किसी दूसरे नेटवर्क पर ग्राहकों को 1000 मिनट फ्री वायस कॉल करने की सुविधा मिलती है। 1,000 मिनट के पूरा होने के बाद जियो से दूसरे नेटवर्क पर 124 मिनट के लिए 10 रुपये, 249 मिनट के लिए 20 रुपये, 656 मिनट के लिए 50 रुपये और 1,362 मिनट के लिए 100 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इस प्लान में जियो सूट एप्स का फ्री एक्सेस मिलता है।

    इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में कुल 56 GB का डाटा मिलता है, जहां ग्राहक प्रति दिन 2GB डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक हर रोज 100 एसएमएस भी कर सकते हैं। 298 रुपये प्लान में ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग करने को मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में फ्री हेलोट्यून्स, Airtel Xstream Premium, एक साल के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्स के साथ फ्री विंक म्यूजिक डाउनलोड करने को मिलते हैं।

    इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में कंपनी की तरफ से कुल 56 GB का डाटा दिया जा रहा है, जहां ग्राहक प्रति दिन 2GB डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान में आपको हर रोज 100 एसएमएस करने को मिलेंगे। वोडाफोन के 299 रुपये प्लान में ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग करने को मिलता है। 2GB डाटा वाला यह वोडाफोन का सबसे सस्ता प्लान है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें