शाओमी ने भारत में लॉन्च किया नया स्मार्ट बल्ब, बोलकर कर सकेंगे कंट्रोल, कीमत सिर्फ 799 रुपये

शाओमी ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्ट एलईडी बल्ब Mi Smart LED Bulb (B22) लॉन्च कर दिया है। Mi Smart LED Bulb का निर्माण पॉलीकार्बोनेट और प्लास्टिक क्लैड एल्यूमीनियम की बनी है। एमआई के इस स्मार्ट बल्ब में 16 मिलियन कलर्स हैं जिन्हें एक मोबाइल एप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। Mi Smart LED Bulb में गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा जैसे वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट दिया गया है। शाओमी के इस बल्ब की कीमत 799 रुपये है और इसे एमआई के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।
Mi Smart LED Bulb की स्पेसिफिकेशन
एमआई के इस बल्ब की क्षमता 9W की है और इसकी ब्राइटनेस 950 ल्यूमेंस है। शाओमी के बल्ब की लाइफ को लेकर 25,000 घंटे का दावा है। इसमें 16 मिलियन कलर्स दिए गए हैं जिनमें से आप अपना फेवरेट चुन सकते हैं। इस बल्ब को एमआई होम एप से कंट्रोल किया जा सकता है। यह एप आईओएस और एंड्रॉयड दोनों के लिए काम करता है।
इस बल्ब में कलर टेंपरेचर की रेंज 1700K और 6500K है। इसमें वाई-फाई 802.11 b/g/n का सपोर्ट है जिसकी मदद से यह मोबाइल एप से कनेक्ट होता है। इस बल्ब को बोलकर भी कंट्रोल किया जा सकता है। शाओमी के पास एक और स्मार्ट बल्ब है जिसका नाम Mi LED Wi-Fi है। इसकी क्षमता 10W और ब्राइटनेस 800 ल्यूमेंस हैं, हालांकि इस बल्ब की कीमत 1,299 रुपये है।
- Airtel, Jio और Vodafone के 300 रुपये से सस्ते इन प्लान्स में प्रतिदिन मिलेगा 2GB डाटा, उठाएं फ्री कॉलिंग का मजा
- OnePlus Nord में आई बड़ी दिक्कत, अपने आप रिसेट हो रहा स्मार्टफोन
- 6000mAh की बैटरी और क्वाड कैमरा सेटअप के साथ Poco X3 भारत में लॉन्च, कीमत 16999 रुपये से शुरू
- 5000mAh की बैटरी वाले Redmi 9A की सेल आज, सिर्फ 6,799 रुपये है कीमत