मुश्किल नहीं है VIP मोबाइल नंबर खरीदना, यहां जानें पूरा तरीका

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 02 Mar 2020 04:51 PM IST
सार
विज्ञापन
how to get premium mobile number in india know all in details in hindi
smartphone - फोटो : demo pic

    विस्तार

    मोबाइल के इस दौर में आपको अपने या किसी और के नंबर को याद रखने की जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन, अब फोन नंबर का महत्व पहले से कहीं ज्यादा हो गया है। बैंकिंग से लेकर आधार या पैन कार्ड की वेरिफिकेशन के लिए फोन नंबर की जरूरत पड़ती है। इन सब के अलावा मोबाइल नंबर पहचान के साथ-साथ स्टेटस सिंबल बन गया है। यही वजह है कि हम अक्सर नया सिम लेते समय आसानी से याद हो जाने वाले नंबर तलाश की करते हैं। हालांकि, हमें अपनी पसंद का नंबर नहीं मिलता है। इस समस्या को देखते हुए वोडाफोन और सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने खास सेवा शुरू की है, जिसके जरिए आप अपनी पसंद का नंबर प्राप्त कर सकते है। तो आइए जानते हैं वोडाफोन और बीएसएनएल की इस प्रक्रिया के बारे में...

    साधारण फोन नंबर की तुलना में प्रीमियम नंबर बहुत बेहतर है, क्योंकि इन नंबर्स को आसानी से याद रखा जाता है। इसके साथ ही आप इन नंबर्स का उपयोग अपने कारोबार में कर सकते है और इससे आपके क्लाइंट्स पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। इतना ही नहीं इन नंबर्स से आपके कारोबार की बाजार में अलग पहचान बनेगी।

    विज्ञापन

    बीएसएनएल का प्रीमियम नंबर हासिल करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक साइटhttp://eauction.bsnl.co.in/auction1/eauction.aspxपर जाना होगा। यहां भारत का मैप दिखाई देगा, जिसमें से आपको अपने राज्य का चुनाव करना होगा। इसके बाद आपको यहां कुछ नंबर की लिस्ट मिलेगी। अगर आपको इसमें कोई भी नंबर पसंद आता है, तो उसपर टैप करें। यहां आपको 0000, 1111, 2211 और 2121 जैसे नंबरों की पूरी सीरीज दिखाई देगी, जिसमें से आप अपनी पसंद के नंबर चुन सकते है। इसके अलावा आपको शुरुआती नंबर, अंत के नंबर, नंबर सीरीज के फिल्टर भी चूज करने की सुविधा मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नंबर चुनने के बाद आपको अपना 10 अंकों वाला नंबर एंटर करना होगा। इसके बाद आपके पास 7 अंकों वाला पिन नंबर आएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पिन 96 घंटे तक एक्टिव रहती है। वहीं, आपको चुने गए नंबर की फीस का भुगतान करना पड़ेगा। पिन नंबर एंटर करने के बाद फैंसी नंबर आपके नाम पर रजिस्टर हो जाएगा। इसके बाद आपको कस्टमर केयर सेंटर जाकर जरूरी दस्तावेज जमा कराने होंगे। वेरिफिकेशन पूरी होने के बाद आपका नया और प्रीमियम नंबर चालू हो जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें