Jio, Airtel और Vodafone-idea के किफायती पैक, कम ही लोग जानते हैं इनके बारे में

आज हम आपको जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के कुछ ऐसे प्रीपेड प्लान के बारे में बताएंगे, जिनकी जानकारी आपको भी नहीं होगी। इन रिचार्ज प्लान की खास बात यह है कि इनकी कीमत 200 रुपये से कम है और इनमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। तो आइए जानते हैं तीनों कंपनियों के इन प्रीपेड प्लान में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में...

जियो का 129 रुपये वाला प्लान
जियो के इस प्लान में आपको कुल 2 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही आप जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। हालांकि, कंपनी अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1,000 एफयूपी मिनट देगी। इसके अलावा इस प्लान के साथ जियो एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन दी जाएगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

एयरटेल का 179 रुपये वाला प्लान
एयरटेल के इस प्लान में आपको कुल 2 जीबी डाटा और 300 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी ने आपको इस प्लान के साथ 2 लाख रुपये का जीवन बीमा, विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सट्रीम एप की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।
- Jio ने बंद किया न्यू ईयर 2020 ऑफर, कम वैधता के साथ पेश किया नया प्लान
- जियो न्यू ईयर 2020 ऑफर हुआ बंद, कम वैधता के साथ जियो ने पेश किया नया प्लान
- iOS यूजर्स को जल्द मिलने वाला है तोहफा, जीमेल और मोजिला कर सकेंगे डिफॉल्ट इस्तेमाल
- 24 फरवरी को होगा Huawei का इवेंट, Mate Xs समेत लॉन्च हो सकते हैं कई प्रोडक्ट्स