Coronavirus का खौफ, एक और शानदार टेक इवेंट हुआ रद्द

विस्तार
कोरोना वायरस (Coronavirus) अब चीन में ही नहीं दुनिया के कई देशों में फैल चुका हैं और इससे सबसे ज्यादा नुकसान टेक्नोलॉजी सेक्टर को हुआ है। इस वायरस की वजह से दुनिया के कई बड़े कार्यक्रम रद्द किए गए हैं, जिनमें मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस और फेसबुक एफ8 कॉफ्रेंस शामिल है। अब इस कड़ी में गेम डेवलपर्स कांफ्रेंस यानी जीडीसी 2020 (GDC 2020) इवेंट को भी रद्द कर दिया है। आपको बता दें कि यह इवेंट 16 मार्च से 20 मार्च के बीच आयोजित होने वाला था। वहीं, पिछले वर्ष इस कार्यक्रम में करीब 27,000 लोगों ने हिस्सा लिया था।
जीडीसी 2020 इवेंट में दुनिया की दिग्गज गेमिंग कंपनियां हिस्सा लेने वाली थी। साथ ही कई सारे नए गेम ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किए जाने वाले थे। लेकिन, लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आयोजकों ने इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। वहीं, इवेंट के आयोजकों का कहना हैं कि हम बहुत दुखी है कि यह इवेंट रद्द हो गया है। हम इस वायरस को फैलने नहीं देना चाहते हैं, इसलिए हमने इस इवेंट को रद्द किया है।
कोरोना वायरस की वजह से ही दुनिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी शो मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020 रद्द हुआ। इसके बाद एक-एक करके कई सारे टेक इवेंट रद्द हुए, वहीं अब फेसबकु का सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस F8 भी कोरोना वायरस के का कारण रद्द हो गया है। फेसबुक ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना वायरस के एहतियातन एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस F8 को रद्द किया जाता है। पिछले साल आयोजित फेसबुक के F8 कॉन्फ्रेंस में करीब 5,000 लोग शामिल हुए थे जो कि 5-6 मई को कैलिफोर्निया में आयोजित हुआ था। कंपनी ने कहा है कि इवेंट का आयोजन ऑनलाइन होगा और वीडियो जारी किया जाएगा। फेसबुक ने इस बात की भी पुष्टि की कि कोरोना वायरस की वजह से चीन के बिजनेस ट्रिप पर भी रोक लगा दी गई है।
- जब भारत में नहीं है 5G नेटवर्क तो क्यों लॉन्च हो रहे हैं 5जी स्मार्टफोन? पढ़ें विश्लेषण
- Airtel के बेस्ट अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा प्लान, कीमत 300 रुपये से भी कम
- Airtel ने पेश किया सबसे खास प्लान, कीमत 179 रुपये, इंश्योरेंस के साथ फ्री कॉल और डाटा
- देश में मोबाइल ग्राहकों की संख्या घटने के बाद भी इस राज्य में जियो ने मारी बाजी