Vodafone-idea का बंपर ऑफर, अब यूजर्स को रोज मिलेगा 3GB डाटा

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया (Vodafone-idea) ने बाजार में एक खास ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत उपभोक्ताओं को कंपनी के 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ रोजाना 2 जीबी से ज्यादा डाटा मिलेगा। इससे पहले कंपनी ने इन रिचार्ज प्लान के साथ उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा देती थी। इसके अलावा उपभोक्ताओं को कंपनी की तरफ से पहले की तरह अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस और प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन मिलती रहेगी। तो आइए जानते हैं इन रिचार्ज प्लान के बारे में...

Vodafone-idea का 249 रुपये वाला प्लान
कंपनी के लेटेस्ट ऑफर के तहत आपको इस प्लान के साथ प्रतिदिन 3 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी आपको प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

Vodafone-idea का 399 रुपये वाला प्लान
कंपनी के लेटेस्ट ऑफर के तहत आपको इस प्लान के साथ प्रतिदिन 3 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी आपको प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 56 दिनों की है।