Google की खास पहल, इन पांच तरीकों से कोरोना वायरस को दी जा सकेगी मात

विस्तार
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) ने DO THE FIVE. Help stop coronavirus पहल की शुरुआत की है। कंपनी की इस पहल से यूजर्स अपने और अपने परिवार को खतरनाक कोरोना वायरस से बचा सकेंगे। साथ ही इससे कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकेगा। आपको बता दें कि इससे पहले फेसबुक, ट्विटर, माइक्रोसॉफ्ट और यूटेयूब जैसी दिग्गज कंपनियों ने इस वायरस से जुड़ी गलत जानकारी को अपने प्लेटफॉर्म से हटाने के लिए हाथ मिलाया था। तो आइए जानते हैं गूगल की इस पहल के बारे में विस्तार से...
जब भी यूजर्स गूगल पर कूछ सर्च करेंगे, तो उनको DO THE FIVE. Help stop coronavirus नीचे की तरफ लाल रंग से लिखा दिखाई देगा। जैसी यूजर्स इसपर क्लिक करेंगे, तो यह उनको उन पांच चीजों के बारे में बताएगा, जिनसे कोरोना वायरस को फैलने से रोक जा सकेगा। पहला ही कि यूजर्स को 15 मिनट के बाद हाथ साफ पानी से धोने होंगे। दूसरा खांसते समय मुंह को कवर करना होगा। तीसरा बार-बार मुंह पर हाथ नहीं लगाना है। चौथा अन्य लोगों से दूरी बनाए रखें। पांचवा यदि तबियत खराब हो, तो घर में ही रहे। कुल मिलाकर कहें तो गूगल की छोटी-सी पहल कोरोना वायरस को फैलने से रोक सकती है।
टेक्नोलॉजी की दुनिया के बादशाह गूगल और फेसबुक भी वायरस को ट्रैक करने की जुगत में लग गए हैं। इसके लिए दोनों कंपनियां वाशिंगटन से इसके लिए बात कर रही हैं ताकि वे भी लोगों की व्यक्तिगत जानकारी के जरिए कोरोना वायरस से लड़ने में आगे आ सकें। इस प्रोजेक्ट के जरिए अमेरिकी लोगों की लोकेशन पहचान छुपाते हुए उनके स्मार्टफोन के जरिए ट्रेस होगी और इसी आधार पर तय होगा कि वायरस का फैलाव कहां तक है और किसे इलाज की जरूरत होगी। गूगल के प्रवक्ता जॉनी लू ने बताया कि पहचान गुप्त रखने के साथ लोकेशन ट्रेस होगी इसकी तैयारी चल रही है।