Jio के किफायती प्रीपेड प्लान, एक महीने से ज्यादा मिलेगी कॉलिंग और डाटा की सुविधा

भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने साथ ज्यादा-से-ज्यादा ग्राहकों को जोड़ने के लिए नए-नए प्रीपेड प्लान उतारती रहती है। इन सभी रिचार्ज प्लान में उपभोक्ताओं को उनकी जरूरत के मुताबिक कॉलिंग मिनट और डाटा मिलता है। हालांकि, बाजार में इतने सारे प्लांस मौजूद होने की वजह से यूजर्स अपने लिए बेस्ट प्रीपेड प्लान नहीं चुन पाते हैं। तो ऐसे में हम यूजर्स के लिए कुछ चुनिंदा प्लान लेकर आए हैं, जिनमें उनको 84 दिनों की समय सीमा मिलेगी। आइए डालते हैं इन खास रिचार्ज प्लान पर एक नजर...

जियो के पास एक 329 रुपये का भी प्लान है और यह प्लान भी Others सेक्शन में ही दिखेगा। इस प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान के तहत सभी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1,000 मिनट्स मिलते हैं, वहीं जियो के नेटवर्क पर कॉलिंग फ्री है। इस प्लान में कुल 6 जीबी डाटा मिलता है। यह प्लान उनलोगों के लिए बेस्ट है जो लंबी वैधता वाला प्लान चाहते हैं। इस प्लान में भी जियो के सभी एप्स का एक्सेस मिलेगा।

जियो के पास एक प्लान 297 रुपये का भी है जिसमें 84 दिनों की वैधता मिलती है, हालांकि जियो का यह प्लान जियो फोन के लिए है। अब 297 रुपये वाले प्री-पेड प्लान की ही बात करें तो यह आपको Others सेक्शन में दिखेगा। इस प्लान में आपको 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
- Coronavirus: घर से काम करने के लिए इस कंपनी का डाटा प्लान है सबसे सस्ता
- कोरोना वायरस: घर बैठे कर सकते हैं ये काम, नहीं होगी आर्थिक परेशानी
- कोरोना वायरस: ऑनलाइन गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग में भारी इजाफा, विज्ञापनदाताओं की बल्ले-बल्ले
- कोरोना के चलते घर से काम में हो रही परेशानी, तो खरीदें ये पांच बेस्ट डाटा प्लान