Twitter ने कोरोना वायरस की गलत जानकारी देने वाले पोस्ट पर लगाई रोक

विस्तार
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) ने को कोरोना वायरस की गलत जानकारी देने वाले पोस्ट पर रोक लगा दी है। इन पोस्ट में कोरोना वायरस के उपचार जैसी गलत जानकारी दी जा रही थी। साथ ही यूजर्स को भ्रमित भी किया जा रहा था। इससे पहले सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म से कोरोना वायरस की गलत जानकारी देने वाले विज्ञापन हटाए थे। वहीं, इन कंपनियों का कहना हैं कि इस तरह के पोस्ट लोगों तक गलत जानकारी पहुंचा रहे हैं और हमारी नीतियों का उल्लघंन भी करते हैं।
Twitter की नई गाइड लाइन
ट्विटर ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में लिखा है कि हमने अपने यूजर्स के लिए नई गाइड लाइन तैयार की है। इस गाइड लाइन के तहत यूजर्स लोगों तक स्वास्थ्य से जुड़ी किसी तरह की गलत जानकारी नहीं पहुंचा सकेंगे।
इसे भी पढ़ें : कोरोना वायरस को ट्रैक करने की कोशिश में जुटे फेसबुक और गूगल
Facebook ने कोरोना वायरस के विज्ञापनों पर लगाई रोक
दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook) ने कोरोना वायरस के बारे में गलत जानकारी देने वाले विज्ञापनों पर रोक लगा दी थी। इन विज्ञापनों में कोरोना वायरस को लेकर ऐसी जानकारी दी जा रही थी, जो पूरी तरह से गलत थी। इसके अलावा फेसबुक के प्लेटफॉर्म से कोरोना वायरस से बचाव या इलाज वाले विज्ञापनों को भी हटा दिया गया था। वहीं, कंपनी ने कहा था कि हटाएं गए विज्ञापनों में कोरोना वायरस से जुड़ी गलत जानकारी उपलब्ध थी।
कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से अभी तक 218,988 लोग संक्रमित हैं। वहीं अभी तक 8,934 लोगों की मौत हो गई है और 84,126 लोगों को बचा लिया गया है। सबसे ज्यादा चीन के हुबेई में लोग संक्रमित हैं।