Nokia के तीन स्मार्टफोन आज मार्केट में लेने वाले एंट्री, मिलेंगे कमाल के फीचर्स
Nokia 8.2 5G, Nokia 5.3 और Nokia 1.3 आज होंगे लॉन्चयूजर्स को तीनों डिवाइसेज में दमदार फीचर्स मिलेंगेतीनों स्मार्टफोन का लॉन्चिंग कार्यक्रम रात 10 बजे से शुरू हो जाएगा

विस्तार
स्मार्टफोन मेकर कंपनी एचएमडी ग्लोबल (HMD Global) आज नोकिया 8.2 5जी, नोकिया 5.3 और नोकिया 1.3 को लॉन्च करने वाली है। यूजर्स को तीनों डिवाइसेज में लेटेस्ट फीचर्स का सपोर्ट मिल सकता हैं। वहीं, इन तीनों स्मार्टफोन का लॉन्चिंग कार्यक्रम भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से शुरू हो जाएगा। इससे पहले इस इवेंट को लंदन में आयोजित किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इस कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा था। तो आइए जानते हैं नोकिया 8.5 5जी, नोकिया 5.3 और नोकिया 1.3 की संभावित कीमत और फीचर्स के बारे में...
नोकिया 8.5 5जी, नोकिया 5.3 और नोकिया 1.3 की कीमत को लेकर जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, तीनों डिवाइसेज की असल कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्चिंग कार्यक्रम के बाद ही मिलेगी। वहीं, इस लॉन्चिंग इवेंट को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को इस फोन में 5G सपोर्ट मिलेगा। साथ ही कंपनी इस फोन में पो एलईडी या फिर एलसीडी डिस्प्ले दे सकती है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा और 3,500 एमएएच की बैटरी मिलने की उम्मीद हैं।