Google Discover: मीडिया को बर्बाद करने पर तुला गूगल, अब डिस्कवर में भी दिखा रहा आर्टिकल का सारांश
अब एक नई एआई आधारित सुविधा के साथ सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फीचर पारंपरिक समाचार हेडलाइन्स और वेबसाइट लिंक की जगह AI-जनित समाचार सारांश दिखा रहा है, ठीक वैसे ही जैसे Google Search पर AI Overviews फीचर काम करता है।

विस्तार
गूगल के एआई टूल के आने से सबसे ज्यादा नुकसान मीडिया हाउस को हुआ है। पहले गूगल एआई ओवरव्यू ने डिजिटल मीडिया के ट्रैफिक को बर्बाद किया और अब गूगल अपने डिस्कवर में भी मीडिया को बर्बाद करने पर तुला है। गूगल का पर्सनलाइज्ड न्यूज और ब्लॉग फीड प्लेटफॉर्म Google Discover, अब एक नई एआई आधारित सुविधा के साथ सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फीचर पारंपरिक समाचार हेडलाइन्स और वेबसाइट लिंक की जगह AI-जनित समाचार सारांश दिखा रहा है, ठीक वैसे ही जैसे Google Search पर AI Overviews फीचर काम करता है।
टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ यूजर्स को अब Discover फीड में खबरों की मुख्य तस्वीरों और शीर्षकों की जगह AI द्वारा तैयार किया गया सारांश दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही किसी एक प्रकाशन का नाम अब प्रमुखता से नहीं दिखता। आर्टिकल के डायरेक्ट लिंक की जगह कई न्यूज़ वेबसाइट्स के लोगो बतौर स्रोत दिखाए जा रहे हैं। कुछ प्रयोगों में बुलेट-पॉइंट स्टाइल में गैर-AI सारांश भी दिखाए जा रहे हैं। Google के प्रवक्ता ने टेकक्रंच को बताया कि यह कोई परीक्षण नहीं है, बल्कि एक नई सुविधा है जो फिलहाल केवल अमेरिका में उपलब्ध है। यह फीचर Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर देखा जा सकता है।
यह बदलाव ऐसे समय पर आया है जब समाचार वेबसाइट्स पहले से ही AI चैटबॉट्स और Google के AI प्रोडक्ट्स जैसे AI Overviews और AI Mode की वजह से ट्रैफिक में गिरावट से जूझ रही हैं। जून 2025 में वैश्विक सर्च ट्रैफ़िक में 15% की गिरावट दर्ज की गई नो-क्लिक ट्रैफिक यानी जब यूजर सीधे किसी लिंक पर न जाकर AI से ही जवाब ले लेता है, वह मई 2024 में 56% से बढ़कर मई 2025 में 69% तक पहुंच गया। इसी दौरान, ऑर्गेनिक ट्रैफिक 2024 की पहली छमाही में 2.3 बिलियन से घटकर 1.7 बिलियन रह गया।
- AI Appreciation Day: भारतीय भाषाएं सिखने लगा AI, गोंडी जैसी आदिवासी भाषाओं को मिलेगी खोई हुई पहचान
- AI Tool: इंसानों की भाषा खराब कर रहे एआई टूल, बदल रहा बोलने और लिखने का अंदाज
- Google Veo 3: एक साल के लिए फ्री में मिल रहा AI Pro का सब्सक्रिप्शन, करना होगा बस यह काम
- सख्ती: YouTube के बाद अब Meta ने भी चलाई कैंची, फेसबुक पर अब ऐसे वीडियो से नहीं होगी कमाई