सख्ती: YouTube के बाद अब Meta ने भी चलाई कैंची, फेसबुक पर अब ऐसे वीडियो से नहीं होगी कमाई

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 16 Jul 2025 12:35 PM IST
सार

Meta ने बताया कि इस साल अब तक वह करीब 1 करोड़ फेक प्रोफाइल्स को हटा चुका है, जो बड़े कंटेंट क्रिएटर्स की नकल कर रहे थे। साथ ही, उसने करीब 5 लाख ऐसे अकाउंट्स के खिलाफ एक्शन लिया है जो स्पैम या फर्जी एंगेजमेंट में शामिल थे जैसे कमेंट्स को डिमोट करना और कंटेंट की रीच को सीमित करना।

विज्ञापन
after YouTube, Meta announces crackdown on unoriginal Facebook content Details in hindi
facebook new policy - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    YouTube के बाद अब Meta ने भी फेसबुक पर बार-बार दूसरों का कंटेंट शेयर करने वाले अकाउंट्स के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने की घोषणा की है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि जो अकाउंट लगातार किसी और के टेक्स्ट, फोटो या वीडियो को दोहराते हैं, उन पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Meta ने बताया कि इस साल अब तक वह करीब 1 करोड़ फेक प्रोफाइल्स को हटा चुका है, जो बड़े कंटेंट क्रिएटर्स की नकल कर रहे थे। साथ ही, उसने करीब 5 लाख ऐसे अकाउंट्स के खिलाफ एक्शन लिया है जो स्पैम या फर्जी एंगेजमेंट में शामिल थे जैसे कमेंट्स को डिमोट करना और कंटेंट की रीच को सीमित करना।

    विज्ञापन

    Meta ने कहा कि वह उन यूज़र्स को टारगेट नहीं करेगा जो किसी कंटेंट पर रिएक्शन वीडियो बनाते हैं, ट्रेंड्स में हिस्सा लेते हैं या अपनी राय जोड़ते हैं। असल निशाना उन अकाउंट्स पर है जो जानबूझकर दूसरे का कंटेंट कॉपी करके शेयर करते हैं, चाहे वो स्पैम प्रोफाइल हों या नकली क्रिएटर अकाउंट।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऐसे अकाउंट्स का मॉनिटाइजेशन बंद किया जा सकता है, पोस्ट्स की रीच घटा दी जाएगी और उन्हें Facebook की सिफारिशों से हटा दिया जाएगा। Meta अब डुप्लिकेट वीडियो की पहचान कर उनके वितरण को भी कम करेगा ताकि मूल क्रिएटर को क्रेडिट और व्यूज मिलें।

    Meta ने सीधे तौर पर AI स्लोप (AI-generated low-quality videos) का जिक्र नहीं किया है, लेकिन उसके ‘original content’ के लिए दिए गए सुझावों में साफ कहा गया है कि सिर्फ क्लिप्स जोड़कर या वॉटरमार्क लगाकर कंटेंट न बनाएं, ऑथेंटिक स्टोरीटेलिंग पर ध्यान दें और ऐसे वीडियो न बनाएं जिनमें कोई स्पष्ट वैल्यू न हो यानी AI से बने रिपिटेटिव वीडियो भी Meta के रडार पर हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें