Google Chrome: तो क्या गूगल क्रोम के लिए भी देने होंगे पैसे, पेड वर्जन को लेकर क्या है कंपनी की प्लानिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 15 Apr 2024 10:31 AM IST
सार

गूगल क्रोम के इंटरप्राइज वर्जन में हाल ही में प्रीमियम फीचर जोड़ा गया है जिसे खासतौर पर ऑर्गेनाइजेशन और बिजनेस को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया दिया है। गूगल ने यह भी कहा है कि क्रोम के इंटरप्राइज प्रीमियम के साथ ऑर्गेनाइजेशन और बिजनेस को अतिरिक्त सिक्योरिटी मिलेगी।

विज्ञापन
Google Chrome is getting a paid version with top-notch security features details in hindi
Google Chrome - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    गूगल क्रोम यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। गूगल क्रोम अब पेड होने जा रहा है यानी गूगल क्रोम की शुल्क आधारित सर्विस लॉन्च होने जा रही है। गूगल क्रोम का इंटरप्राइज वर्जन अब पेड होने जा रहा है जिसके बाद यूजर्स को क्रोम इस्तेमाल करने के लिए पैसे देने होंगे।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल क्रोम के इंटरप्राइज वर्जन में हाल ही में प्रीमियम फीचर जोड़ा गया है जिसे खासतौर पर ऑर्गेनाइजेशन और बिजनेस को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया दिया है। गूगल ने यह भी कहा है कि क्रोम के इंटरप्राइज प्रीमियम के साथ ऑर्गेनाइजेशन और बिजनेस को अतिरिक्त सिक्योरिटी मिलेगी।

    विज्ञापन

    कहने का मतलब है कि कंपनी ने कुछ सिक्योरिटी फीचर जोड़े हैं जिनके बदले उसे पैसे चाहिए। गूगल क्रोम के इंटरप्राइज वर्जन के साथ आईटी एडमिन कंट्रोल जैसे ब्राउजर सेटिंग और एप्स इंटरप्राइज का एक्सेस मिलता है। गूगल क्रोम के इस वर्जन के साथ डाटा प्रोटेक्शन, मैलवेयर गार्डऔर पिशिंग प्रोटेक्शन मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें