Google Photos: गूगल फोटोज की मौजूदा फाइल्स का साइज कर सकते हैं कम, स्टोरेज में हो जाएगा इजाफा

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sun, 14 Apr 2024 03:08 PM IST
सार

गूगल फोटोज का काफी संख्या में लोग इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अक्सर कई लोगों को इसमें स्टोरेज की समस्या आती है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपके लिए ये खबर काफी काम की हो सकती है। एंड्रॉइड यूजर्स को जल्द ही नया फीचर मिल सकता है।

विज्ञापन
Google Photos Could Add Option to Get More Storage Space
Google Photos - फोटो : istock

    विस्तार

    गूगल फोटोज का काफी संख्या में लोग इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अक्सर कई लोगों को इसमें स्टोरेज की समस्या आती है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपके लिए ये खबर काफी काम की हो सकती है। एंड्रॉइड यूजर्स को जल्द ही नया फीचर मिल सकता है।

    आपको बता दें कि एप फिलहाल यूजर्स को फोटो असली गुणवत्ता में सेव करने का विकल्प देता है या फिर स्टोरेज सेवर का विकल्प देता है। ऐसे में रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि गूगल फोटोज पर जल्द ही फाइल्स को कम स्टोरेज का करके स्पेस को बढ़ाया जा सकता है। इस एप में फोटो और वीडियो को हल्का करके ऐसा करने का विकल्प मिलेगा।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि गूगल फोटोज 6.78 में रिकवर स्टोरेज विकल्प कोड्स के जरिए तलाशा जा सकता है। आने वाले समय में यूजर्स इसे खुद ही कर पाएंगे। मौजूदा फोटोज और वीडियो को पहले से हल्का करने का फीचर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि फिलहाल ये वेब वर्जन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें