Meta AI: व्हॉट्सएप यूजर्स को मिली एआई की सौगात, जानें क्या है इस्तेमाल करने का तरीका
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हॉट्सएप ने हाल ही में लोगों को एक खुशखबरी दी है। दरअसल मेटा ने नए एआई पावर्ड फीचर को प्रदर्शित किया है। इसके तहत अब व्हॉट्सऐप यूजर्स को मेटा एआई सुविधा का लाभ मिलेगा। हालांकि, अभी ये सुविधा कुछ ही यूजर्स तक सीमित की गई है।

विस्तार
चैटिंग करने के लिए आमतौर पर लोग व्हॉट्सएप प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करते हैं। मेटा के अधीन आने वाला व्हॉट्सएप लोगों की जिंदगी से काफी ज्यादा जुड़ चुका है। ऐसे में जब भी इसमें कोई नया अपडेट या फीचर आता है तो यूजर्स काफी उत्साहित हो जाते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हॉट्सऐप ने हाल ही में लोगों को एक खुशखबरी दी है। दरअसल मेटा ने नए एआई पावर्ड फीचर को प्रदर्शित किया है। इसके तहत अब व्हॉट्सएप यूजर्स को मेटा एआई सुविधा का लाभ मिलेगा। हालांकि, अभी ये सुविधा कुछ ही यूजर्स तक सीमित की गई है।
इस एआई मॉडल के साथ बातचीत करते वक्त ऐसा लगेगा, जैसे आप किसी अन्य व्यक्ति के साथ साधारण तौर पर बातचीत करते हैं। आपको बता दें कि इसका कस्टम मॉडल लाइमा-2 एक जेनरेटिव टेक्स्ट मॉडल है। साथ ही मेटा का लार्ज लैंग्वेज मॉडल बिना किसी रुकावट के सामान्य चैट का अनुभव बेहतर करेगा। मेटा ने माइक्रोसॉफ्ट बिंग के साथ रणनीतिक साझेदारी की है, ताकि टेक्स्ट आधारित वार्तालाप को फिर से रियल टाइम जानकारी के जरिए हासिल किया जा सकें।
व्हॉट्सएप पर मेटा एआई फीचर सुविधा का लाभ फिलहाल कुछ ही यूजर्स तक पहुंचा है। खबरों में बताया जा रहा है कि मेटा एआई फीचर को बीटा वर्जन में उतारा गया है। आप इस फीचर को अंग्रेजी भाषा के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसका उपयोग करने के लिए आपको इसके ऑइकन पर क्लिक करना होगा।इसके बाद एक नई विंडो खुल जाएगी।इसके बाद आपको सभी शर्तों को मानना होगा।फिर एक टेप्लेट को चुनना होगा, इसके बाद आप अपने सवाल मेटा एआई चैटबॉट से पूछ सकते हैं।
- गेमर्स से मिले पीएम मोदी, जानें प्रमुख बातें
- SWAYAM Plus: स्वयं प्लस पोर्टल से कर सकते हैं कई सारे डिजिटल कोर्सेज, जानें शर्तें और जरूरी सवालों के जवाब
- गेमर्स से मिले पीएम मोदी: कहा- गुजरात कैसे पहुंची यह बीमारी, भगवान करे मुझे इसकी आदत ना लगे
- AI Influencers: अब सोशल मीडिया पर प्रमोशनल वीडियो बनाएंगे एआई इंफ्लूएंसर्स, TikTok ने की बड़ी तैयारी