Google Update: गूगल ला रहा है चौंकाने वाला फीचर, अब सिर्फ एक क्लिक में खुलेंगे फोटो के राज, ऐसे होगा वेरिफाई
Google AI Feature:
Gemini एप में जल्द ही एक नया फीचर आने वाला है। इसके जरिए यूजर्स आसानी से असली और एआई जेनरेटेड फोटो का पता लगा सकेंगे। जानें इसे इस्तेमाल करने का तरीका।

विस्तार
डिजिटल दुनिया में AI की मदद से तैयार की गई फोटोज की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे असली व नकली इमेज की पहचान करना मुश्किल हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए गूगल ने Gemini एप में एक एआई डिटेक्शन (AI detection) फीचर जोड़ने का फैसला किया है।
इस फीचर की मदद से कोई भी यूजर यह पता लगा सकेगा कि फोटो असली है या AI जेनरेटड। इसके लिए Google अपनी इनविजिबल वॉटरमार्किंग टेक्नोलॉजी SynthID का इस्तेमाल करेगा।
ये भी पढ़े: 1600 Series Number: TRAI का बड़ा फैसला, अब असली और फर्जी कॉल की पहचान करना हुआ आसान, जानें कैसे
ऐसे काम करेगा

इस फीचर का इस्तेमाल करना बेहद आसान होगा। इसके लिए यूजर सिर्फ Gemini एप में फोटो अपलोड करके उससे पूछना होगा कि 'क्या यह इमेज गूगल एआई की है?' इसके बाद Gemini एप उस फोटो से छिपे SynthID वॉटरमार्क को स्कैन करके यूजर को बता देगा कि तस्वीर असली है या एआई द्वारा बनाई गई।

Google का प्लान सिर्फ इमेज तक सीमित नहीं है। जल्द ही यह फीचर वीडियो, ऑडियो, डिजिटल क्रिएटिव कंटेंट पर भी लागू होगा। गूगल इसका हिस्सा C2PA Standard के तहत बना रहा है, जिससे अन्य AI टूल जैसे OpenAI Sora, Adobe Firefly, Midjourney आदि के कंटेंट को भी वेरिफाई किया जा सकेगा।
ये भी पढ़े : Karnataka AI PC: देश के इस राज्य ने लॉन्च किया AI से लैस कंप्यूटर, कीमत देखकर रह जाएंगे दंग, जानें खासियत
हाल के वर्षों में AI कंटेंट तेजी से फैल रहा है। राजनितिक डीपफेक, फेक न्यूज, मॉडिफाइड फोटो, सोशल मीडिया पर एआई जनरेटेड कंटेंट। ऐसे में कई बार लोग धोखा खा जाते हैं। गूगल का यह कदम डिजिटल पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
Google ने बताया कि उनकी आने वाली हाई-रेजोल्यूशन AI मॉडल सीरीज Nano Banana Pro से तैयार हर फोटो में ऑटोमैटिक C2PA डेटा एम्बेडेड होगा, जिससे पहचान आसान हो सके। Google का यह नया फीचर डिजिटल दुनिया में एक बड़ा बदलाव है। आने वाले समय में यह सुनिश्चित करेगा कि इंटरनेट पर दिखाई देने वाली हर इमेज का सोर्स स्पष्ट हो, जिससे गलत सूचना और फेक कंटेंट को रोकने में बड़ी मदद मिल सके।
- Meta: मेटा को मीडिया संस्थानों को चुकाने होंगे 481 मिलियन यूरो, डेटा के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई
- Invention: हवा में पतंग उड़ाकर बिजली बना रहा चीन, आसमान में लटका दिया पॉवरप्लांट, दुनिया रह गई दंग
- Parasocial: क्या आप भी एआई के साथ 'पैरासोशल' रिलेशनशिप में तो नहीं? जानिए क्या है इस नए शब्द का मतलब
- XPENG Iron: नकली मसल्स, असली एहसास, चीनी आयरन रोबोट बाजार में उतरने को तैयार, अब मस्क का ऑप्टिमस मुश्किल में?