XPENG Iron: नकली मसल्स, असली एहसास, चीनी आयरन रोबोट बाजार में उतरने को तैयार, अब मस्क का ऑप्टिमस मुश्किल में?
Humanoid Robots in China:
चीन की इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी Xpeng ने इंसानों जैसा दिखने वाला उन्नत ह्यूमनॉइड रोबोट पेश किया है। इसका डिजाइन इतना वास्तविक है कि इसकी त्वचा छूने पर भी रोबोट का अनुभव नहीं देती है।

विस्तार
चीन की Xpeng कंपनी ने इंसानों जैसा दिखने और महसूस होने वाला नया ह्यूमनॉइड रोबोट ‘Iron’ पेश किया है, जो सीधे तौर पर एलन मस्क के Optimus को चुनौती दे रहा है। नकली मांसपेशियों, सॉफ्ट स्किन और ह्यूमन-टच डिजाइन के साथ बना यह रोबोट ग्राहकों से लेकर स्टोर्स तक हर जगह काम करेगा। Xpeng का दावा है कि 2030 तक यह हर साल 10 लाख रोबोट बेच सकती है, जो मस्क के ड्रीम प्रोजेक्ट को बड़ा झटका दे सकता है।
ऐसा रोबोट जिसे आप गले लगा सकते हैं
Xpeng के सीईओ हे शाओपेंग ने हाल ही में 'आयरन' के नए वर्जन का अनावरण किया। इस रोबोट की सबसे बड़ी खासियत इसका इंसानों जैसा अनुभव है। इसके आयरन में नकली मांसपेशियां और बेहद नरम त्वचा लगाई गई है। सीईओ का कहना है कि जब लोग इसे छूते या गले लगाते हैं, तो उन्हें किसी मशीन का नहीं , बल्कि इंसान को छूने जैसा महसूस होता है। डिजाइन की बात करें तो कंपनी की ओर से मेल और फीमेल दोनों तरह के रोबोट दिखाए जा रहे हैं। ग्राहक अपनी पसंद की बॉडी टाइप के अनुसार कोई भी चुन सकेंगे।
चाकू से काटकर दिया प्रूफ

Xpeng ने लॉन्च के दौरान रोबोट की त्वचा को चाकू से काटकर दिखाया कि अंदर कोई इंसान छिपा नहीं है, यह एक सच्चा रोबोट है। यह कदम टेस्ला के शुरुआती प्रदर्शनों के विपरीत था, जहां 2021 में पहली बार एक आदमी को रोबोट सूट पहनाकर स्टेज पर भेजा गया था। 2024 में भी ऑप्टिमस रोबोट दूर से नियंत्रित होते दिखे थे, जिससे उसकी तैयारी पर सवाल उठे थे।
2030 तक 10 लाख रोबोट की बिक्री का लक्ष्य

Xpeng ने रोबोट बाजार को लेकर बड़े लक्ष्य निर्धारित किए हैं, जो मस्क के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है। Xpeng ने 2026 के अंत तक आयरन का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू करने की योजना है। इसी के साथ कंपनी का ल्ख्य 2030 तक सलाना दस लाख आयरन रोबोट बेचने का लक्ष्य है। सीईओ के अनुसार, भविष्य में रोबोट का बाजार कारों के बाजार से भी बड़ा हो सकता है। शुरुआत में, ये रोबोट दुकानों में ग्राहकों का स्वागत करने और टूर गाइड के रूप में उपयोग किए जाएंगे। इसके कुछ समय बाद कंपनी इन्हें स्वयं के कार शोरूम में तैनात करेगी।
- WhatsApp Update: iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, अब एक व्हाट्सएप से चला सकते हैं दो अकाउंट, जानें कैसे
- Geyser Safety Tips: गीजर इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का ध्यान, रहेंगे पूरी तरह सुरक्षित
- Samsung: लंदन में चोरों को नहीं भा रहे सैमसंग के फोन, चोरी के बाद लौटा रहे वापस; इस फोन की रखते हैं चाहत
- WhatsApp: वाट्सएप ला रही है आईफोन यूजर्स के लिए नया फीचर, एक ही फोन में इस्तेमाल कर सकेंगे कई वाट्सएप