1600 Series Number: TRAI का बड़ा फैसला, अब असली और फर्जी कॉल की पहचान करना हुआ आसान, जानें कैसे

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Thu, 20 Nov 2025 05:59 PM IST
सार

TRAI New Rules: ठगी और फर्जी बैंक कॉल से परेशान लोगों के लिए TRAI ने बड़ा फैसला लिया है। इससे लोग असली और नकली कॉल को तुरंत पहचान सकेंगे।

विज्ञापन
TRAI big decision  now  easy  identify real  fake calls  know how
टेलीकॉम रेगुलेटर ऑफ इंडिया - फोटो : trai.gov.in

    विस्तार

    TRAI (Telecom Regulatory Authority of India) यानी की भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने फर्जी बैंक कॉल, स्कैम और धोखाधड़ी के मामलों को रोकने के लिए अहम कदम उठाया है। अब किसी भी सरकारी संस्था, बैंक, NBFC, स्टॉकब्रोकर या म्यूचुअल फंड कंपनी द्वारा की जाने वाली कॉल 1600 सीरीज से आएगी। यह सिस्टम कॉल पहचान को आसान करने के साथ धोखाधड़ी को भी रोकेगा।

    अब अज्ञात नंबरों को पहचानना आसान

    लंबे समय से फर्जी बैंक कॉल और स्कैम कॉल लोगों को टारगेट कर रहे थे। कोई बैंक कर्मचारी बनकर ओटीपी पूछता तो कोई केवाईसी का झांसा दे रहा था। कोई लोन ऑफर बताकर जानकारी निकाल लेता था। ऐसे में लोग असली और फर्जी कॉल में फर्क नहीं कर पा रहे थे। इसलिए टीआरएआई इस समस्या को ध्यान में रखते हुए एक सुरक्षित यूनिफाइड कॉलिंग पहचान सिस्टम लॉन्च किया है। यह है 1600 नंबर सीरीज। अब असली संस्था की कॉल 1600 से आएगी और बाकी अज्ञात नंबरों से लोग सावधान रह सकेंगे।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़े: एपल को बड़ा झटका: iPhone Air डिजाइन करने वाले अबिदुर चौधरी ने छोड़ी कंपनी, जानिए क्या है वजह

    अगले साल से लागू होंगे नियम

    TRAI ने इस नियम को चरणबद्ध तरीके से लागू करने का फैसला एक जनवरी 2026 से किया है। इस दिन से सभी सरकारी, निजी और विदेशी बैंक इनके लिए 1600 सीरीज लागू हो जाएगी। फरवरी 2026 तक यह म्यूचुअल फंड कंपनियां, एसेट मैनेजमेंट कंपनियां, पेंशन संबंधित संस्थान, बड़े एनबीएफसी, पेमेंट बैंक के लिए जरूरी होगी। मार्च 2026 तक बड़े स्टाॅकब्रोकर, सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, छोटे वित्तीस संस्थान और बीमा कंपनियों के लिए तारीखें घोषित हो जाएंगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़े: Laptop Charging Guide: क्या लैपटॉप को हमेशा चार्जिंग पर रखना सुरक्षित है? एक्सपर्ट्स ने दिया सीधा जवाब

    ये है फायदें

    इसके लागू होते ही लोगों को असली और फर्जी कॉल की तुरंत पहचान हो जाएगी। अब फोन पर 1600 से शुरू होने वाली कॉल आते ही लोग भरोसे से बातचीत कर सकेंगे। फर्जी कॉलर इस सीरीज का उपयोग नहीं कर पाएंगे और इससे जागरूकता व सुरक्षा दोनों बढ़ेगी। साथ ही बैंकिंग सिस्टम में भी भरोसा बढ़ेगा। TRAI का कहना है कि यह कदम डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बेहद जरूरी था। नया नियम देश में फिशिंग और बैंक फ्रॉड रोकने में गेम-चेंजर साबित होगा।

    ऐसे बर्तें सावधानी

    • 1600 सीरीज के अलावा आने वाली बैंक कॉल से सावधान रहें।
    • OTP, PIN, CVV, पासवर्ड कोई भी जानकारी फोन पर साझा न करें।
    • संदिग्ध कॉल तुरंत ब्लॉक करें।
    • जरूरत पड़ने पर बैंक की हेल्पलाइन पर कॉल करके सत्यापन करें।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें