Fact Check: फ्री सिलाई मशीन के चक्कर में आपको लग सकता है चूना, सरकार ने दी चेतावनी
दावा:
देश की महिलाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा "प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना 2023" के तहत महिलाओं को फ्री में सिलाई मशीन उपलब्ध करवाया जा रहा है।

विस्तार
भारत में सबसे ज्यादा ठगी नौकरी के नाम पर होती है। आए दिन सरकारी योजना के नाम पर फर्जी साइट बनती हैं और लोगों से पैसे लेती हैं। जिसे नौकरी की तलाश है, वह इस तरह की साइट पर भरोसा कर लेते हैं और फिर उनके साथ ठगी हो जाती है। अब Free Silai Machine Yojana 2023 वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि सरकार फ्री सिलाई मशीन योजना के तहत लोगों को- फ्री सिलाई मशीन दे रही है। इस योजना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए ठगों ने कुछ शर्तें भी बना रखी हैं जिनमें कहा जा रहा है कि इस योजना का लाभ 20 से 40 साल की महिलाओं को ही मिलेगा। इसके अलावा इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं का आर्थिक रूप से कमजोर होना और पति की आय 12 हजार रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए शामिल है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि यह पूरी योजना ही फर्जी है। सरकार की ओर से इस तरह की कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। सरकार के अधीन काम करने वाली संस्था प्रेस इंफॉरमेंशन ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेक यूनिट ने इसे फर्जी बताया है। पीआईबी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि केंद्र सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है। यह ठगी का एक प्रयास है,कृपया सावधान रहें।
- Evil Telegram: गलती से भी डाउनलोड ना करें टेलीग्राम का यह वर्जन, खतरे में है एक करोड़ लोगों की प्राइवेसी
- Smartphone Camera: फोटोज में चार-चांद लगा देंगे ये स्मार्टफोन कैमरा टिप्स, बन जाएंगे एक्सपर्ट!
- काम की बात: एजेंसी से खुद सिलेंडर लेने पर कंपनी देती है पैसा, बहुत ही कम लोगों को है इस नियम की जानकारी
- BT Calling Watch: 5 हजार से कम कीमत वाली टॉप-5 स्मार्टवॉच