Evil Telegram: गलती से भी डाउनलोड ना करें टेलीग्राम का यह वर्जन, खतरे में है एक करोड़ लोगों की प्राइवेसी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 14 Sep 2023 12:45 PM IST
सार

Kaspersky ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि गूगल प्ले-स्टोर पर Telegram का एक ऐसा वर्जन मिला है जो कि ट्रोजन मैलवेयर के साथ आता है। ट्रोजन एक स्पाईवेयर है। टेलीग्राम एप के इस वर्जन को Evil Telegram कहा जा रहा है।

विज्ञापन
Trojanized version of the Telegram app was spotted on the Google Play Store
Evil Telegram - फोटो : PLAY STORE

    विस्तार

    एंड्रॉयड एप्स में मैलवेयर का आना अब आम बात हो गई है। आए दिन ऐसे एंड्रॉयड एप्स की लिस्ट सामने आती है जिनमें मैलवेयर मिलते हैं। गूगल समय-समय पर इनकी झंटनी करता है, बावजूद इसके मैलवेयर एप्स में कमी देखने को नहीं मिल रही है।

    अब एंटी वायरस सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी और सिक्योरिटी एजेंसी Kaspersky ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि गूगल प्ले-स्टोर पर Telegram का एक ऐसा वर्जन मिला है जो कि ट्रोजन मैलवेयर के साथ आता है। ट्रोजन एक स्पाईवेयर है। टेलीग्राम एप के इस वर्जन को Evil Telegram कहा जा रहा है।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट में कहा गया है कि Evil Telegram एप को फिलहाल गूगल प्ले-स्टोर से हटा दिया गया है लेकिन उससे पहले इस एप को करीब 1 करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड कर लिया है। इस एप को चाइनीज डेवलपर्स ने अपलोड किया था। Evil Telegram के डेवलपर्स ने दावा किया था कि यह टेलीग्राम के असली एप से भी अधिक फास्ट है। इस एप में मैलिसस कोड थे जो यूजर्स की निजी जानकारी डेवलपर्स तक पहुंचा रहे थे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें