Smartphone Camera: फोटोज में चार-चांद लगा देंगे ये स्मार्टफोन कैमरा टिप्स, बन जाएंगे एक्सपर्ट!
इन फोटोग्राफी टिप्स की मदद से आप नॉर्मल कैमरे वाले फोन से भी शानदार फोटोज कैप्चर कर सकते हैं। यहां हम स्मार्टफोन कैमरा से बेहतर फोटोग्राफी करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स बता रहे हैं।

विस्तार
सोशल मीडिया की बढ़ती लोकप्रियता के कारण मोबाइल फोटोग्राफी भी तेजी से बढ़ी है। कैमरे के मुकाबले मोबाइल फोटोग्राफी काफी आसान और फास्ट भी है। ऐसे में अब स्मार्टफोन कैमरे को भी काफी बेहतर किया जा रहा है। लेकिन कुछ फोटोग्राफी टिप्स की मदद से आप नॉर्मल कैमरे वाले फोन से भी शानदार फोटोज कैप्चर कर सकते हैं। यहां हम स्मार्टफोन कैमरा से बेहतर फोटोग्राफी करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स बता रहे हैं, जो आपकी फोटोज में चार-चांद लगा देंगी।
समय का चयन करें
अच्छे फोटोग्राफी के लिए सही समय का चयन करें, जैसे कि सुबह की सुनहरी रोशनी या शाम के माहौल में फोटो क्लिक करें।
स्ट्रक्चर पर ध्यान दें
आपकी फोटोज में स्ट्रक्चर का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। ध्यानपूर्वक देखें कि कैसे आसपास की चीजें आपकी फोटो को ज्यादा बेहतर बना सकती हैं।
फोकसिंग
सही फोकस करने के लिए टैप फोकस का उपयोग करें। यह सुनिश्चित करेगा कि आपकी फोटो और मेन ऑब्जेक्ट ब्लर न हो।
दूरी और डेप्थ
ऑब्जेक्ट की दूरी और डेप्थ के साथ खेलें। इससे आपके फोटो में गहरापन और साइज का अंतर आ सकता है और फोटो ज्यादा आकर्षक आ सकती है।
- काम की बात: एजेंसी से खुद सिलेंडर लेने पर कंपनी देती है पैसा, बहुत ही कम लोगों को है इस नियम की जानकारी
- BT Calling Watch: 5 हजार से कम कीमत वाली टॉप-5 स्मार्टवॉच
- Smartphone Camera: फोटोज में चार-चांद लगा देंगे ये स्मार्टफोन कैमरा टिप्स, बन जाएंगे एक्सपर्ट!
- SC: टेलीकॉम कंपनियों की याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज, सरकार की राहत रद्द करने के खिलाफ गई थीं न्यायालय