काम की बात: एजेंसी से खुद सिलेंडर लेने पर कंपनी देती है पैसा, बहुत ही कम लोगों को है इस नियम की जानकारी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 12 Sep 2023 02:31 PM IST
विज्ञापन
LPG Gas Company gives money if you buy the cylinder yourself from the agency know this rule
एलपीजी गैस सिलेंडर - फोटो : iStock

    घरों में खाना बनाने के लिए ज्यादातर एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है। अधिकतर लोग सिलेंडर की होम डिलीवरी करवाते हैं, लेकिन क्या आपको बता है कि यदि आप एजेंसी जाकर खुद सिलेंडर लेते हैं तो आपको कंपनी पैसे देती है। जी हां, यदि आप सिलेंडर की होम डिलीवरी करवाने की जगह एजेंसी से सिलेंडर लेते हैं तो आप काफी पैसे बचा सकते हैं। चलिए जानते हैं इस नियम के बारे में...

    LPG gas
    LPG gas - फोटो : istock

    कितने पैसे देती है एजेंसी

    यदि आप एजेंसी के गोडाउन जाकर सिलेंडर लेते हैं तो डिलीवरी के लिए तय राशि एजेंसी आपको देगी। दरअसल, एलपीजी गैस सिलेंडर के साथ उसका होम डिलीवरी चार्ज भी इसमें शामिल होता है। ऐसे में यदि आप सीधे एजेंसी के गोडाउन से सिलेंडर लेते हैं तो एजेंसी आपको लगभग 20 रुपये वापस देती है। इस राशि को आप कंपनी से ले सकते हैं।

    LPG gas
    LPG gas - फोटो : iStock

    एजेंसी पैसे देने से मना करे तो क्या करें?

    दरअसल, एलपीजी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी के लिए यह राशि पहले से तय होती है जिसके बदले गैस एजेंसियां आपको घर पर फ्री में सिलेंडर की डिलीवरी देती हैं। यानी जब आप एजेंसी जाकर सिलेंडर लेते हैं तो आप इस राशि के हकदार हो जाते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें