2023 में आपके लिए वरदान साबित हो सकते हैं iPhone के ये सीक्रेट हेल्थ फीचर्स
एपल वॉच तो अपने आप में एक बेस्ट फिटनेस गैजेट है। इसके साथ यदि आप कोई हेल्थ एप इस्तेमाल कर रहे हैं तो सोने पर सुहागा है। एपल वॉच आपके पूरे दिन की एक्टिविटी पर बारिकी से नजर रखता है। यहां तक हाथ धोने के लिए भी रिमाइंडर देता है। इसमें एक्टिविटी रिंग्स मिलती हैं जिन्हें आपको पूरा करना होता है।

विस्तार
आईफोन की जब भी बात होती है तो उसकी क्वॉलिटी और सिक्योरिटी-प्राइवेसी की चर्चा होती ही है, लेकिन कई अन्य फीचर्स भी iPhone में हैं जो कमाल के हैं और बहुत ही कम लोगों को इसकी जानकारी है। आप में से कितने लोग जानते हैं कि बिना स्मार्टवॉच या स्मार्ट बैंड आईफोन स्टेप काउंट करता है? आईफोन हमेशा आपके स्टेप काउंट पर नजर रखता है और कैलोरी बर्न के बारे में भी जानकारी देता है। इसकी डीटेल आप हेल्थ एप में देख सकते हैं। आज की इस रिपोर्ट में आईफोन के कुछ खास हेल्थ फीचर्स के बारे में बात करेंगे...
- एक्टिविटी मैट्रिक्स
- iPhone 14 सीरीज के अलावा तमाम आईफोन में आपको फिटनेस रिपोर्ट मिलती है। आप अपने आईफोन में ही अपनी एक्टिविटी ट्रेंड्स को देख सकते हैं। आप 90 दिन से लेकर 365 दिनों के पूरे ट्रेंड्स और प्रोग्रेस रिपोर्ट को देख सकते हैं। इसमें कैलोरी बर्न, स्टैंड ऑवर और एक्सरसाइज आदि शामिल हैं। आईफोन के फिटनेस आपको एक्सरसाइज टिप्स भी देते हैं।

- Apple Watch
- एपल वॉच तो अपने आप में एक बेस्ट फिटनेस गैजेट है। इसके साथ यदि आप कोई हेल्थ एप इस्तेमाल कर रहे हैं तो सोने पर सुहागा है। एपल वॉच आपके पूरे दिन की एक्टिविटी पर बारिकी से नजर रखता है। यहां तक हाथ धोने के लिए भी रिमाइंडर देता है। इसमें एक्टिविटी रिंग्स मिलती हैं जिन्हें आपको पूरा करना होता है। एपल वॉच के साथ मिलने वाले एनिमेशन आपको मोटिवेट करते हैं। अब तो एपल वॉच में कार्डियो फिटनेस की नोटिफिकेशन भी मिलती है। इसके अलावा VO2 की भी जानकारी मिलती है जो कि एक्सरसाइज के दौरान शरीर द्वारा ऑक्सीजन की खपत की डीटेल है।
- Apple Watch’s Mindfulness एप
- Apple Watch का Mindfulness एप बहुत ही कमाल का है। यह आपको दिन में दो बार ब्रिदिंग एक्सरसाइज के बारे में रिमाइंडर देता है और एक्सरसाइज करने पर शानदार एनिमेशन भी दिखाता है। इस एप से ही आप रिलैक्स होने वाले पॉडकास्ट और रेस्टफुल पॉडकास्ट को प्ले कर सकते हैं। इसमें सिरी की शॉर्टकट भी मिलता है।

- फिटनेस चैलेंज
- एपल वॉच के फिटनेस एप से आप अपने किसी दोस्त को एक्सरसाइज के लिए चैलेंज भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक्टिविटी शेयरिंग फीचर को ऑन करना होगा। एक्टिविटी को आप आईफोन और Apple Watch दोनों के जरिए शेयर और ट्रैक कर सकते हैं।
- फोकस फीचर
- एपल वॉच और आईफोन में फोकस मोड भी दिया गया है जो कि आपके ध्यान को भटकने नहीं देता है। यदि आपको लगता है कि आप एक्सरसाइज के दौरान भटक जाते हैं तो आप फोकस रहने के लिए एपल वॉच और आईफोन की मदद ले सकते हैं। फोकस मोड में सभी नोटिफिकेशन साइलेंट हो जाते हैं। एपल के फोकस मोड को आप वर्क, पर्सनल, स्लीप आदि के लिए कस्टमाइज भी कर सकते हैं।

- बेहतर नींद
- आजकल लोगों में नींद की बड़ी समस्या हो रही है, लेकिन iPhone और Apple Watch बेहतर नींद लेने में आपकी मदद कर सकते हैं। आप एपल वॉच में बेडटाइम सेट कर सकते हैं और सोने के पैटर्न को ट्रैक कर सकते हैं। बेडटाइम होने पर आपका आईफोन और एपल वॉच खुद ही रिमाइंडर देते हैं और सोशल मीडिया एप्स को एक्सेस करने से मना करते हैं।
- Jio Best Recharge Plan: तीन महीने की वैधता वाला जियो का सबसे सस्ता प्लान, मोबाइल का खर्चा हो जाएगा आधा
- लॉन्चिंग से पहले Samsung Galaxy A23 5G के फीचर्स लीक, अगले सप्ताह भारत आ रहा यह फोन
- Best SmartPhone: 30 हजार रुपये की रेंज में बेस्ट 5G स्मार्टफोन, सपोर्टेड बैंड्स भी जानें
- Lenovo Tab P11 5G: बड़ी बैटरी और 8GB रैम के साथ लेनोवो का पहला प्रीमियम टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स