Lenovo Tab P11 5G: बड़ी बैटरी और 8GB रैम के साथ लेनोवो का पहला प्रीमियम टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 13 Jan 2023 01:46 PM IST
विज्ञापन
Lenovo Tab P11 5G launched in India with 11 inch 2K screen know price specifications features
Lenovo Tab P11 5G - फोटो : Lenovo

    स्मार्टफोन ब्रांड लेनोवो (Lenovo) ने शुक्रवार 13 जनवरी को अपना पहला प्रीमियम टैबलेट Tab P11 5G लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट को भारत में 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है। टैब पी11 को 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। टैब में 256GB तक की स्टोरेज और 8GB रैम का सपोर्ट दिया गया है। वहीं इसके साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G 5G (Qualcomm Snapdragon 750G 5G) प्रोसेसर मिलता है। फोन में 2K आईपीएस टचस्क्रीन और Dolby विजन सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं टैब की अन्य स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में...

    Lenovo Tab P11 5G
    Lenovo Tab P11 5G - फोटो : Lenovo

    Lenovo Tab P11 5G की हाइलाइट्स

    डिस्प्ले- 11.00 इंच 2K रिजॉल्यूशनरियर कैमरा- 13 मेगापिक्सलफ्रंट कैमरा- 8 मेगापिक्सलरैम- 8 जीबीस्टोरेज-256 जीबीप्रोसेसर- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G 5Gबैटरी क्षमता - 7700 एमएएच

    Lenovo Tab P11 5G
    Lenovo Tab P11 5G - फोटो : Lenovo

    टैबलेट के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिंयट की कीमत 34,999 रुपये रखी गई है। टैबलेट लेनोवो ऑनलाइन स्टोर और अमेजन इंडिया पर स्टॉर्म ग्रे, मून व्हाइट और मॉडर्निस्ट टेल कलर में उपलब्ध है। लेनोवो टैबलेट पर एक साल की कैरी-इन वारंटी दे रही है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें