लॉन्चिंग से पहले Samsung Galaxy A23 5G के फीचर्स लीक, अगले सप्ताह भारत आ रहा यह फोन
Samsung Galaxy A23 5G को जापान में करीब 18,200 रुपये की कीमत पर 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है। 18 जनवरी को भारत में Galaxy A14 5G को भी लॉन्च किया जाएगा।

विस्तार
सैमसंग के नए फोन Samsung Galaxy A23 5G की लॉन्चिंग भारत में कंफर्म हो गई है। Samsung Galaxy A23 5G को 18 जनवरी को भारत में पेश किया जाएगा। इससे पहले फोन की कीमत से लेकर तमाम फीचर्स लीक हो गए हैं। Samsung Galaxy A23 5G को 25,000 रुपये के सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। Samsung Galaxy A23 5G को दौ रैम और स्टोरेज वेरियंट में बाजार में उतारा जाएगा। Galaxy A23 5G में 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी और चार रियर कैमरे मिलेंगे।
अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा और 5000mAh की बैटरी होगी। फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। Samsung Galaxy A23 5G के इस वेरियंट को 23,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज को 25,999 रुपये की कीमत पर पेश किया जाएगा।
बता दें कि Samsung Galaxy A23 5G को जापान में करीब 18,200 रुपये की कीमत पर 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है। 18 जनवरी को भारत में Galaxy A14 5G को भी लॉन्च किया जाएगा।
Samsung Galaxy A23 5G की स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy A23 5G में एंड्रॉयड 12 के साथ One UI 4.1 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।
Galaxy A23 5G के कैमरे के साथ OIS भी मिलेगा। 50 मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस के अलावा अन्य तीन लेंस 5 मेगापिक्सल, 2 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के होंगे। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।