BSNL ने फिर से लॉन्च किया लंबी अवधि वाला यह प्लान, रोज मिलेगा 3GB डाटा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 27 Nov 2019 08:17 PM IST
विज्ञापन
BSNL Updates Rs 1999 Prepaid Plan now offers 3GB Daily Data and Yearlong Validity
BSNL - फोटो : amar ujala

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने लंबी अवधि की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए अपने एक प्री-पेड प्लान को फिर से लॉन्च किया है। BSNL ने अपने 1,999 रुपये वाले प्लान को बाजार में पेश किया है। BSNL के इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है।

    इस प्लान में ग्राहकों को रोज 3 जीबी डाटा मिलेगा, वहीं डाटा खत्म होने के बाद 80केबीपीएस की स्पीड मिलेगी। इस प्लान में प्रतिदिन 250 मिनट की कॉलिंग मिलेगी। खास बात यह है कि इस प्लान में मुंबई और दिल्ली में भी फ्री कॉलिंग की जा सकेगी, जो कि पहले नहीं थी।

    विज्ञापन

    399 रुपये वाला प्लान भी हुआ अपडेट

    1,999 रुपये वाले प्लान के अलावा कंपनी ने 399 रुपये वाले प्लान को भी अपडेट किया है। इस प्लान की वैधता 80 दिनों की है और इसमें हर रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही रोज 100 मैसेज करने की भी सुविधा मिलेगी। इस प्लान भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें