सैमसंग गैलेक्सी वॉच 4G रिव्यू: स्मार्टफोन की जरूरत को खत्म कर देगी यह स्मार्टवॉच

सैमसंग ने भारतीय वियरेबल बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच गैलेक्सी वॉच 4जी (Samsung Galaxy Watch 4G) को पेश किया है। सैमसंग की इस स्मार्टवॉच को खासकर उनलोगों के लिए लॉन्च किया गया है जो कनेक्टिविटी और शानदार परफॉर्मेंस वाली स्मार्टवॉच की तलाश में हैं। कंपनी ने इस स्मार्टवॉच को दो वेरियंट के साथ भारतीय बाजार में उतारा है। वहीं, इस वॉच की 46mm वाले वेरियंट की कीमत 30,990 रुपये और 42mm वाले वेरियंट की कीमत 28,490 रुपये रखी है। बता दें कि गैलेक्सी वॉच 4जी भारत में लॉन्च होने वाली सैमसंग की पहली ऐसी स्मार्टवॉच है जिसमें ई-सिम का सपोर्ट दिया गया है। गैलेक्सी वॉच 4जी को हमने एक महीन तक तक इस्तेमाल किया है तो आइए रिव्यू जानते हैं...
Samsung Galaxy Watch 4G- डिजाइन, डिस्प्ले और स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्ली वॉच 4जी की डिजाइन आकर्षक है, हालांकि 46एमएम वाला वेरियंट हाथ पर भारी लगता है। गैलेक्सी वॉच में आपको सर्कुलर डॉयल मिलती है। दाहिनी ओर दो बटन मिलते है। गैलेक्सी वॉच 4जी की डिजाइन के साथ सबसे खास इसका रोटेटिंग बेजल है जिसे घुमाकर आप वॉच के फीचर देख सकते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि आपका बटन से वॉच के फीचर्स को देखने का मन नहीं है तो आप बेजल (किनारे) को घुमाकर अधिकतर फीचर्स इस्तेमाल करते हैं।

डिस्प्ले के साथ एक दिक्कत यह है कि कई बार वॉचफेस काम ही नहीं करता है। कई बार डिस्प्ले देर से एक्टिव होती है। यूजर्स को 48 एमएम वाले गैलेक्सी वॉच 4जी में 1.3 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 360X360 पिक्सल है। वॉच में ई-सिम का सपोर्ट मिलेगा। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए सैमसंग एक्सिनॉस 9110 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही यूजर्स को 1.5 जीबी रैम का सपोर्ट मिलेगा। इसमें 5 जीबी की स्टोरेज है। कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस वॉच में वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी और ए-जीपीएस जैसे फीचर्स दिए हैं। इसकी स्ट्रैप सिलिकॉन की है जिसकी क्वालिटी अच्छी है और वॉच की बिल्ड क्वालिटी भी अच्छी है। यह स्मार्टवॉच वाटरप्रुफ है। इसे आप एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।
Samsung Galaxy Watch 4G- कितना आसान है इस पर बात करना
सैमसंग ने अपनी इस स्मार्टवॉच को लेकर कहा है कि यदि आपके पास गैलेक्सी वॉच 4जी है तो आपको अपने स्मार्टफोन को बार-बार देखने की जरूरत नहीं है, यानी स्मार्टफोन के साथ आपकी निर्भरता कम हो जाएगी। रिव्यू के दौरान सैमसंग के इस दावे को हमने सही पाया। गैलेक्सी वॉच 4जी पर आप आसानी से बातचीत कर सकते हैं, हालांकि यह स्मार्टवॉच निजी बातचीत या लंबी बातचीत के लिए नहीं है। कॉलिंग के लिए आपको ई-सिम खरीदने की जरूरत नहीं है और ना ही ्अलग से कोई प्लान लेने की दरकार है। कॉलिंग के लिए बहुत ही अच्छी बात यह है कि यदि किसी कारण आपका फोन बंद है या आप फोन घर पर भूल गए हैं तो भी आप इस स्मार्टवॉच से किसी को फोन कर सकते हैं और कॉल रिसीव कर सकते हैं। इसके लिए आपको स्मार्टवॉच की सेटिंग्स में जाकर नेटवर्क को अलवेडज ऑन सेटिंग करना होगा।

आपको सिर्फ वॉच में नेटवर्क की सेटिंग करनी होगी और उसके बाद सिर्फ एक मैसेज भेजकर आपकी स्मार्टवॉच में कॉलिंग शुरू हो जाएगी। कुल मिलाकर कहें तो कॉलिंग प्रोसेस काफी आसान है। कॉलिंग के दौरान इस स्मार्टवॉच की आवाज साफ-साफ आती है। इस स्मार्टवॉच के जरिए किसी टेक्स्ट या इमोजी भेजकर मैसेज या कॉल का रिप्लाई भी कर सकेंगे।

बैटरी के मामले में मामला थोड़ा कमजोर है, क्योंकि यदि आप इस स्मार्टवॉच को अलवेज ऑन डिस्प्ले, 24 घंटे हर्ट रेट मॉनिटर के साथ इस्तेमाल करते हैं तो इसकी बैटरी सिर्फ दो दिन का बैकअप देगी, हालांकि इन दो फीचर को बंद करने के बाद आपको 3-4 दिन तक का बैटरी बैकअप मिल जाएगा। इस स्मार्टवॉच के साथ आपको फास्ट चार्जिंग नहीं मिलती है। ऐसे में इसे फुल चार्ज करने में 3 घंटे तक का वक्त लगता है।

Samsung Galaxy Watch 4G की परफॉर्मेंस
इस स्मार्टवॉच के जरिए आप फोन में चल रहे म्यूजिक ट्रैक को प्ले/पॉज कर सकते हैं। इसके अलावा म्यूजिक बदल भी सकते हैं। साथ ही प्ले हो रहे म्यूजिक ट्रैक के बारे में पूरी जानकारी इसी वॉच से ले सकते हैं। इस स्मार्टवॉच में गैलरी भी है। ऐसे में आप अपने फोन में मौजूद 200 फोटोज को इस स्मार्टवॉच पर देख सकते हैं। इसके लिए ऑटो सिंक का फीचर दिया गया है। किसी भी स्मार्टवॉच की परफॉर्मेंस उसकी एक्युरेसी (सटीकता) से पता चलती है। इस मामले में यह स्मार्टवॉच टॉप पर है। चाहे मौसम की बात हो, स्टेप काउंटिंग की बात हो, हर्ट रेट या फिर बैरोमीटर की बात ही क्यों ना हो। हर मामले में यह स्मार्टवॉच सटीक रिजल्ट देती है।

इसमें दिया गया ऑटो स्पोर्ट्स मोड बखूबी काम करता है। उदाहरण के तौर पर यदि थोड़ा तेज पैदल चलते हैं तो घड़ी अपने आप वॉकिंग मोड पर चली जाती है और आपको बताती है कि आप किसी स्पीड से चल रहे हैं। इसके अलावा वॉकिंग का समय भी आपको पता चलता है। शानदार परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑटोमेटिक वॉकिंग, रनिंग, साइकिलिंग जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। कुल मिलाकर रिव्यू के दौरान परफॉर्मेंस को लेकर हमें कोई शिकायत नहीं आई। सेहत को लेकर गंभीर रहने वालों के लिए यह घड़ी एक तोहफा है।
- Vivo U20 Review: वीवो का एक बढ़िया ट्रिपल कैमरे वाला बजट स्मार्टफोन
- Samsung Galaxy Fold Review: स्मार्टफोन इस्तेमाल करने का एक अनोखा और यादगार अनुभव
- Amazfit GTS Review: प्रीमियम डिजाइन और दमदार बैटरी वाली बजट स्मार्टवॉच
- Tecno Camon 12 Air Review: क्या खरीदने लायक है सबसे सस्ता पंचहोल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन?