Jio यूजर्स को फिर लगा झटका, यह खास ऑफर हुआ बंद, पढ़ें पूरी खबर

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 27 Nov 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio Fiber Stop Preview Offer For New Users Know About Other Plans
reliance jio - फोटो : amar ujala

    टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) के उपभोक्ताओं को दोबारा झटका लगा है। जियो ने जियो फाइबर के प्रिव्यू ऑफर को बंद कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी अब प्रिव्यू ऑफर वाले यूजर्स को भी पेड प्लान में शिफ्ट कर रही हैं। इसके अलावा कंपनी ने कुछ चुनिंदा यूजर्स को मुफ्त में जियो सेट-टॉप-बॉक्स दिए हैं। आपको बता दें कि उपभोक्ताओं को प्रिव्यू ऑफर के तहत 1,000 एमबीपीएस की स्पीड से प्रति माह 1,100 जीबी डाटा मिलता था। साथ ही यूजर्स को इस सेवा के लिए शुल्क भी नहीं देना पड़ता था। प्रीव्यू प्लान बंद होने की जानकारी टेलीकॉम टॉक ने दी है।

    Jio GigaFiber
    Jio GigaFiber - फोटो : amar ujala

    अब यूजर्स को सिर्फ पेड प्लान मिलेगा

    जियो फाइबर प्रीव्यू ऑफर के तहत ग्राहकों को कनेक्शन लेने के बाद अगले दो महीने तक फ्री सेवा मिलती थी। प्रीव्यू ऑफर के तहत ग्राहकों को कोई प्लान नहीं लेना होता था। ग्राहकों को सिर्फ 2,500 रुपये में कनेक्शन लेना होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब ग्राहकों को कनेक्शन के साथ ही ब्रॉन्ज, सिल्वर, गोल्ड, डायमंड, प्लेटिनम और टाइटेनियम में से कोई एक प्लान लेना होगा। जियो फाइबर के कनेक्शन के साथ पहले की तरह अब भी वाई-फाई राउटर, एक ओएनी बॉक्स मिलेगा, वहीं आने वाले समय में जल्द ही कंपनी ग्राहकों को सेट टॉप बॉक्स मुफ्त में देना शुरू करेगी।

    jio gigafiber
    jio gigafiber - फोटो : जियो

    रिलायंस जियो फाइबर प्लान

    उपभोक्ताओं को जियो फाइबर सेवा खरीदने के लिए 2,500 रुपये का चार्ज देना पड़ता है। कंपनी इस शुल्क में 1,000 रुपये इंस्टॉलेशन चार्ज और 1,500 रुपये रिफंड के तौर पर लेती है। वहीं, यूजर्स को नए कनेक्शन में वाई-फाई राउटर और ओएनी बॉक्स मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को जल्द ही मुफ्त में सेट-टॉप-बॉक्स भी मिलेगा। उदाहरण के तौर पर यदि आप जियो का फाइबर कनेक्शन लेते हैं तो आपको कम-से-कम 2500+699= 3199 रुपये का भुगतान करना होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें