Recharge Plan: इस कंपनी ने ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में लॉन्च किया नया प्लान, कैशबैक के साथ मिलेंगे कई फायदे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 09 Jun 2025 04:55 PM IST
सार

यह ऑफर ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में पेश किया गया है। इस पहल के तहत, हर रिचार्ज से कुछ राशि रक्षा विभाग को दान की जाएगी और यूजर्स को कैशबैक का लाभ भी मिलेगा। यहां इस ऑफर से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां दी गई हैं।

विज्ञापन
BSNL new offer honours Operation Sindoor with defence donation know all benefits
mobile user - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने हमारे सशस्त्र बलों की वीरता को सम्मान देने के लिए एक खास रिचार्ज ऑफर की घोषणा की है। यह ऑफर ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में पेश किया गया है। इस पहल के तहत, हर रिचार्ज से कुछ राशि रक्षा विभाग को दान की जाएगी और यूजर्स को कैशबैक का लाभ भी मिलेगा। यहां इस ऑफर से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां दी गई हैं।

    BSNL 1,499 रुपये रिचार्ज प्लान ऑफर

    BSNL ने एक सीमित समय के लिए यह विशेष ऑफर शुरू किया है। अगर कोई ग्राहक 1,499 रुपये का रिचार्ज करता है, तो उस राशि का 2.5% हिस्सा रक्षा विभाग को दान किया जाएगा। इसके साथ ही, यूजर को 2.5% कैशबैक के रूप में वापस मिलेगा। यह ऑफर 30 जून तक वैध है।

    विज्ञापन

    BSNL 1,499 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के फायदे

    इस प्लान की कुल वैधता 336 दिन (लगभग 11 महीने) है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग किसी भी नेटवर्क पर पूरे भारत में 100 SMS प्रतिदिन, 24GB हाई-स्पीड डेटा जैसी सुविधाएं मिलती हैं। डेटा समाप्त होने के बाद भी 40 kbps स्पीड पर इंटरनेट मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में रोमिंग भी फ्री है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इसी बीच एलन मस्क की कंपनी Starlink को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं शुरू करने के लिए भारत सरकार के दूरसंचार विभाग से मंजूरी मिल गई है। यह कंपनी के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है क्योंकि अब वह अपने कमर्शियल ऑपरेशन शुरू करने के करीब है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें