Airtel Recharge Plan: Airtel का यह सस्ता पोस्टपेड प्लान सभी सर्किल के लिए हुआ लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 03 Oct 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
Best Airtel Recharge Plans: Airtel Rs 399 Postpaid Plan Across More Telecom Circles in India
एयरटेल रिचार्ज प्लान - फोटो : AMAR UJALA

    एयरटेल इंडिया ने अपने सभी सर्किल के पोस्टपेड ग्राहकों को तोहफा दे दिया है। Airtel ने अपने 399 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान को सभी सर्किल के लिए उपलब्ध करा दिया है। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने कई सर्किल से अपने 399 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान को हटा दिया था, लेकिन अब रिलायंस जियो के मुकाबले में इस प्लान को फिर से बाजार में उतारा गया है।

    Airtel 399 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान के फायदे

    सबसे पहले आपको बता दें कि 399 रुपये वाला प्लान एयरटेल का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान है। इस प्लान में आपको 40 जीबी डाटा मिलेगा जो कि 3G/4G होगा। साथ ही इस प्लान के तहत सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। इस प्लान में रोज 100 SMS भी मिलेंगे। अतिरिक्त सुविधाओं की बात करें तो एयरटेल के इस प्लान में एयरटेल Xstream प्रीमियम और एक साल के लिए Wynk म्यूजिक और Shaw एकेडमी का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Jio ने 399 रुपये में लॉन्च किया धन धना धन प्लान, Netflix के साथ अमेजन प्राइम वीडियो भी फ्री

    जियो के 399 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान से है मुकाबला

    एयरटेल के इस 399 रुपये वाले प्लान की सीधा मुकाबला जियो के 399 रुपये वाले प्लान से है लेकिन सुविधा देने के मामले में एयरटेल, जियो से पीछे रह गया है। जियो के 399 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में 75 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा इसमें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसमें 200 जीबी डाटा को रोलओवर किया जा सकेगा। जियो के नए पोस्टपेड प्लान को धन धना धन पोस्टपेड प्लान नाम दिया गया है।

    अब जियो और एयरटेल के प्लान में यही बड़ा अंतर है जियो के प्लान में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है, जबकि एयरटेल के साथ ऐसा नहीं है। जियो के प्लान में 35 जीबी एक्स्ट्रा डाटा भी मिल रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें